Maalik: राजकुमार राव की ‘मालिक’ का पहला गाना ‘नामुमकिन’ रिलीज, मानुषी छिल्लर संग रोमांस करते दिखे अभिनेता
Maalik First Song Out: राजकुमार राव अभिनीत ‘मालिक’ का पहला गाना ‘नामुमकिन’ हुआ रिलीज। मिस वर्ल्ड विजेता मानुषी छिल्लर के साथ रोमांस करते दिखे अभिनेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'मालिक' से चर्चा में हैं, जिसमें एक्टर गैंगस्टर लुक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का दर्शकों का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'नामुमकिन' रिलीज किया है। इस गाने के जरिए मिस वर्ल्ड विजेता और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर पहली बार स्क्रीन पर नजर आईं हैं।
मानुषी संग रोमांस करते दिखे राजकुमार राव
'मालिक' फिल्म के निर्माताओं ने आज मंगलवार के दिन फिल्म का पहला गाना 'नामुमकिन' रिलीज किया है। इस गाने के जरिए पहली बार फिल्म की अभिनेत्री मानुषी छिल्लर की झलक ऑनस्क्रीन दिखाई दी है। गाने में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और इनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। वे साथ में बहुत प्यारे दिख रहे हैं। 'नामुमकिन' सॉन्ग को वरुण जैन, श्रेया घोषाल, सचिन-जिगर ने मिलकर गाया है। वहीं इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है।
विज्ञापन
फुल एक्शन में दिखे थे राजुमार राव
'मालिक' फिल्म का टीजर पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था। इस टीजर में राजकुमार राव का खतरनाक अंदाज दिखा था, जिसमें उन्हें अपने दुश्मनों को बर्बर तरीके से मारते-काटते देखा गया था। फिल्म के टीजर ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। पहली बार अभिनेता का ये अंदाज उनके फैंस देखेंगे। इस समय अभिनेता अपनी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'भूल चूक माफ' से चर्चा में हैं। अब उन्हें फुल टू एक्शन में देखने के लिए तैयार हो जाएं।
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें: Maalik Teaser: ‘मालिक’ बनने निकले राजकुमार राव, एक्शन से भरपूर फिल्म का टीजर हुआ जारी
कब रिलीज होगी फिल्म?
पुलकित द्वारा निर्देशित ‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं इस फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।