सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahabharat Yudhishthira fame actor Gajendra Chauhan Visits Premanand Maharaj Ashram at Vrindavan Keli Kunj

संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचा 'महाभारत' का यह एक्टर; डायलॉग सुना साझा किया अटल बिहारी बाजपेयी से जुड़ा किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Feb 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Gajendra Chauhan Visits Premanand Maharaj: तमाम फिल्मी सितारे वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। हाल ही में सीरियल 'महाभारत' में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान वहां पहुंचे और अपना चर्चित संवाद सुनाया।

Mahabharat Yudhishthira fame actor Gajendra Chauhan Visits Premanand Maharaj Ashram at Vrindavan Keli Kunj
प्रेमानंद महाराज से मिले एक्टर गजेंद्र चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बीआर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान हाल ही में प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। उन्होंने संत प्रेमानंद के वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम में पहुंचकर उनके दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस छोटी सी मुलाकात के दौरान गजेंद्र चौहान ने 'महाभारत' से अपना लोकप्रिय संवाद सुनाया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से जुड़ा किस्सा भी सुनाया।

Trending Videos


प्रेमानंद महाराज बोले- 'युधिष्ठिर हम सबकी प्रेरणा थे'
आज सोमवार को भजन मार्ग के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि गजेंद्र, संत प्रेमानंद से मिलते हुए अपना परिचय देते हैं। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, 'युधिष्ठिर हम सबकी प्रेरणा थे। वे धर्म के अंश से जन्मे थे। इसलिए उनका किरदार निभाना भी अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी थी'। इसके बाद गजेंद्र चौहान ने एक संवाद सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)




अटल बिहारी बाजपेयी से जुड़ा किस्सा सुनाया
गजेंद्र चौहान ने 'महाभारत' से अपना एक डायलॉग सुनाते हुए कहा कि 'महाभारत का यह संवाद अटल बिहारी वाजपेयी जी को बहुत पसंद था। वे जब भी उनसे मिलते थे, यही संवाद सुनने की इच्छा रखते थे'।, जो कुछ इस तरह है- 'कोई भी पुत्र, कोई भी पिता, कोई व्यक्ति, कोई भी प्रतिज्ञा, कोई भी परंपरा राष्ट्र से ऊपर नहीं हो सकती। राष्ट्र की बात आएगी तो प्रतिज्ञा भी टूट जाएगी'। गजेंद्र चौहान ने भीष्म पितामह का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि भीष्म ने कठिन प्रतिज्ञा ली थी, लेकिन जब धर्म और श्रीकृष्ण की बात आती है तो प्रतिज्ञा तोड़ना भी धर्म बन जाता है। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, 'बिल्कुल'।

Mahabharat Yudhishthira fame actor Gajendra Chauhan Visits Premanand Maharaj Ashram at Vrindavan Keli Kunj
प्रेमानंद महाराज से मिले एक्टर गजेंद्र चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों में भी काम कर चुके हैं गजेंद्र चौहान
10 अक्तूबर 1956 को दिल्ली में जन्में एक्टर गजेंद्र चौहान ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम किरदार अदा किए हैं, लेकिन मुख्य अभिनेता के तौर पर उन्हें लोकप्रियता हासिल नहीं हुई। बॉलीवुड से ज्यादा गजेंद्र चौहान ने छोटे पर्दे पर नाम कमाया है। वे कई टीवी सीरियल्स में नजर आए हालांकि सही मायने में उन्हें पॉपुलैरिटी बीआर चोपड़ा के सुपरहिट पौराणिक सीरियल 'महाभारत' से मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed