सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahakumbh viral girl Monalisa seek refuge in Kerala with boyfriend Farman Khan as family opposes relationship

बॉयफ्रेंड के लिए घर छोड़कर केरल भागीं वायरल गर्ल माेनालिसा, बाेलीं- पिता बना रहे थे दबाव; जानिए क्या है मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 11 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों को लेकर चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से अचानक शादी करके हर किसी को चौंका दिया है। परिवार के विरोध जताने पर उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Mahakumbh viral girl Monalisa seek refuge in Kerala with boyfriend Farman Khan as family opposes relationship
बॉयफ्रेंड के साथ मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम-@mona_lisa_007
विज्ञापन

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ मेले की खूबसूरत आंखों वाली माला विक्रेता मोनालिसा याद हैं? अपनी खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर वे रातोंरात लोकप्रिय हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' के नाम से जाना जाने लगा। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिए हैं। फिलहाल मोनालिसा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा के परिवार ने इस शादी का विरोध किया है। इसके बाद वे थाने पहुंची हैं और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मोनालिसा ने सुरक्षा के लिए केरल में पनाह ली है। उनके अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने पर निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद करार दिया है। वहीं उनके गुरु और घरवालों ने भी इस मामले पर हैरानी जताई है।

Trending Videos

Mahakumbh viral girl Monalisa seek refuge in Kerala with boyfriend Farman Khan as family opposes relationship
मोनालिसा अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

परिवार के विरोध के बाद केरल में ली शरण
मोनालिसा भोसले ने तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में शरण ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल गर्ल अपने प्रेमी फरमान खान के साथ थाने पहुंचीं। उन्होंने परिवारों के विरोध करने के बाद केरल में सुरक्षित जगह के तौर पर शरण ली। मोनालिस और फरहान का रिलेशन करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक पर बातचीत के जरिए शुरू हुआ था।


विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य युवक से शादी का था दबाव
मोनालिसा मूल रूप से मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके प्रेमी फरमान खान महाराष्ट्र के निवासी हैं। मोनी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता इस शादी के खिलाफ हैं और किसी अन्य युवक से शादी के लिए दबाव डाल रहे थे। लेकिन, वे फरमान के साथ ही रहना चाहती हैं। मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्टेशन पहुंची।
 



मोनालिसा के पिता को बुलाया गया थाने
दरअसल, मोनालिसा एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूवर में आई हुई थीं, इसी दौरान वे थाने पहुंचीं। मोनी की शिकायत के बाद उनके पिता जय सिंह भोसले को थंपनूर पुलिस स्टेशन बुलाया गया। पुलिस ने परिवार को समझाया कि चूंकि मोनी 18 साल की है, इसलिए उसे यह तय करने का कानूनी अधिकार है कि वह किसके साथ रहना चाहती है। बाद में महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed