सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Main Wapas Aaunga actress sharvari wagh praise imtiaz ali says she wanted to work with him

'मैं वापस आऊंगा' की अभिनेत्री शरवरी का सपना हुआ सच! इम्तियाज अली की इस बात के लिए की तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 13 Mar 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Sharvari Wagh: अभिनेत्री शरवरी वाघ ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली की तारीफ की है।

Main Wapas Aaunga actress sharvari wagh praise imtiaz ali says she wanted to work with him
इम्तियाज अली, शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
विज्ञापन

विस्तार

शरवरी वाघ इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आने वाली हैं। इसमें लीड एक्टर के तौर पर दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। आज फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। जिसे देखकर फैंस उत्साहित हैं। टीजर में रोमांस से भरी कहानी की झलक दिखी है। इस बीच शरवरी वाघ ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक इम्तियाज अली के साथ तस्वीर शेयर की है और एक पोस्ट लिखी है।
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)


शरवरी की पोस्ट में क्या है?
शरवरी वाघ ने एक पोस्ट में लिखा 'इम्तियाज सर यह कहना कि मैं आपके सिनेमा की बहुत बड़ी फैन रही हूं, कम होगा। आज जब हमारा टीजर आया, तो मैं उस दिन को याद कर रही थी, जब मैंने 3 साल पहले एक क्लास अटेंड की थी। इसे आपने मणि सर के लिए कंडक्ट की थी। मैं वहां ऑडियंस में बैठकर आपके क्राफ्ट, आपके विजन और आप बड़े पर्दे पर जो खूबसूरत दुनिया बनाते हैं, उसके बारे में सुन रही थी।'

Main Wapas Aaunga actress sharvari wagh praise imtiaz ali says she wanted to work with him
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शरवरी बनीं इम्तियाज की फिल्म का हिस्सा
शरवरी ने आगे लिखा 'मुझे याद है कि मैंने उस दिन इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी और सोचा था कि मैं किसी दिन आपकी फिल्म का हिस्सा बनूंगी। मुझे क्या पता था कि मैं एक ऐसा टीजर देखूंगी जिसके आखिर में 'ए फिल्म बाय इम्तियाज अली' लिखा होगा और मैं इसका हिस्सा बनूंगी।'

शरवरी ने की इम्तियाज की तारीफ
शरवरी ने आगे लिखा 'एक यंग एक्टर के तौर पर, जो स्क्रीन पर अलग-अलग तरह के किरदार में ढलने के लिए बेताब है, मेरे लिए 'मैं वापस आऊंगा' का सफर सबसे अच्छा रहा। यह सिर्फ आपकी वजह से हो पाया। रेकी से लेकर शूटिंग खत्म होने तक और कई लंच और डिनर पर हुईं बातें मेरी यादों में रहेंगी। थैंक्यू सर! आप सिर्फ एक अच्छे फिल्ममेकर ही नहीं, एक अच्छे इंसान भी हैं!'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed