{"_id":"697da6fb2a7636dbc5023a91","slug":"malaika-arora-birthday-wish-to-sister-amrita-arora-photo-viral-users-comment-2026-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा ने अलग अंदाज में दी बहन को जन्मदिन की बधाई, फैंस ने किए मजेदार कमेंट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मलाइका अरोड़ा ने अलग अंदाज में दी बहन को जन्मदिन की बधाई, फैंस ने किए मजेदार कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Amrita Arora Birthday: अभिनेत्री अमृता अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी बहन मलाइका अरोड़ा ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास तरह से बधाई दी है।
अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial
विज्ञापन
विस्तार
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस और दूसरी वजहों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जिस तरह से अपनी बहन अमृता अरोड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है, इससे वह चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपनी बहन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखी है। इस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।
Trending Videos
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
मलाइका ने अमृता को दी जन्मदिन की बधाई
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन अमृता अरोड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है। मलाइका ने अमृता के साथ फोटो शेयर की है और इसके साथ एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा 'मेरी बेबी बहन आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनके साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'बर्थडे गर्ल के साथ एक लिफ्टी जरूरी है।'

यूजर्स ने किए कमेंट
मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'सबसे अलग फोटो। बहुत अच्छी'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'रुकना मत।' एक और यूजर ने लिखा है 'इतना करीब आ गई हो तो किस कर ही लो।'

अमृता अरोड़ा की शादी कब हुई?
साल 2009 में, अमृता अरोड़ा ने बिजनेसमैन शकील लडक से शादी की। इस कपल के दो बेटे हैं। मलाइका और अमृता को अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते हुए देखा जाता है।
अमृता और मलाइका का काम
31 जनवरी 1981 को जन्मीं अमृता अरोड़ा ने साल 2002 में फरदीन खान के साथ फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'आवारा पागल दीवाना', 'एक और एक ग्यारह', 'गर्लफ्रेंड', 'स्पीड', 'कमबख्त इश्क' और 'हैलो' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
वहीं मलाइका अरोड़ा फिल्म 'दिल से' में 'छैयां छैयां' और 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे आइटम नंबर्स के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

Alia Bhatt: सोशल मीडिया क्यों डिलीट करना चाहती हैं आलिया भट्ट? साझा की दिल की बात