बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mamata Banerjee confers the Banga Bibhushan award to singer Babul Supriyo and Iman Chakraborty

बाबुल सुप्रियो और इमान चक्रवर्ती को मिला बंग विभूषण अवॉर्ड, सीएम ममता बनर्जी ने मातृभाषा को लेकर कही बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 21 Feb 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Awards To Babul Supriyo And Iman Chakraborty: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने सिंगर बाबुल सुप्रियो और इमान चक्रवर्ती को अवॉर्ड दिया है।

Mamata Banerjee confers the Banga Bibhushan award to singer Babul Supriyo and Iman Chakraborty
सीएम ममता बनर्जी, बाबुल सुप्रियो, इमान चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर सिंगर और राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो को बंग विभूषण अवॉर्ड दिया। उन्होंने सिंगर इमान चक्रवर्ती को भी इस अवॉर्ड से नवाजा।
Trending Videos

भाषा को लेकर क्या बोलीं सीएम ममता?
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा 'इस पवित्र दिन पर, हम अपना वादा दोहराते हैं कि अगर किसी भाषा पर हमला होता है, तो हम सब उसके खिलाफ एकजुट होंगे। सभी भाषाएं बराबर सम्मान की हकदार हैं।' 
भाषा आंदोलनों के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए, सीएम ने कहा कि उनकी सरकार भाषाई विविधता का सम्मान करती है और कई भाषाओं को आधिकारिक मान्यता दी है।

टीवी को कमतर समझे जाने पर राजीव खंडेलवाल ने रखी राय, शाहरुख खान का दिया उदाहरण

विज्ञापन
विज्ञापन

Mamata Banerjee confers the Banga Bibhushan award to singer Babul Supriyo and Iman Chakraborty
सीएम ममता बनर्जी, इमान चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
राज्य में अपनी भाषा पढ़ने का मौका
सीएम ममता ने कहा कि बंगाली न केवल महान साहित्यिक विरासत वाली भाषा है, बल्कि सभी भाषाओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि राज्य ने कई भाषाई समूहों के लिए भाषा एकेडमी बनाई हैं।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'हमने यह भी पक्का किया है कि हर व्यक्ति, चाहे वह कोई भी भाषा बोलता हो, उसे राज्य में अपनी मातृभाषा में पढ़ने का मौका मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed