Mani Ratnam: इस वजह से शाहरुख-काजोल नहीं बन पाए ‘अलाई पयूथे’ का हिस्सा, 24 साल बाद मणिरत्नम ने किया खुलासा
Mani Ratnam: मशहूर फिल्म निर्माता मणिरत्नम ने शनिवार को अपनी हिट फिल्म ‘अलाई पयूथे’ के बारे में खुलासा किया कि शुरुआत में वह इस फिल्म को शाहरुख और काजोल के साथ बनाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि वह इन अभिनेताओं के साथ फिल्म क्यों नहीं बना पाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर फिल्म निर्माता मणिरत्नम ने शनिवार को कहा कि शुरू में वह अपनी हिट फिल्म ‘अलाई पयूथे’ शाहरुख खान और काजोल के साथ बनाना चाहते थे। हालांकि, निर्देशक ने बाद में ये विचार छोड़ दिया, क्योंकि वह फिल्म का क्लाइमेक्स ठीक से नहीं बना पाए। यह फिल्म तमिल भाषा की एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें आर. माधवन और शालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बाद में इसे रानी मुखर्जी और विवेक ओबेरॉय के साथ हिंदी में ‘साथिया’ नाम से बनाया गया था। यह फिल्म दो युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो भागकर शादी कर लेते हैं, लेकिन जल्द ही उनकी शादी में दरार आने लगती है।
शाहरुख और काजोल को करना चाहते थे कास्ट
मणिरत्नम ने ‘जी5ए रेट्रोस्पेक्टिव’ के मंच पर कहा, "मैंने शाहरुख के साथ 'अलाई पयूथे' बनाने की योजना बनाई थी। मैं शाहरुख और काजोल के साथ इसे बनाना चाहता था और मैंने उन्हें कहानी सुनाई और उन्होंने सहमति भी जता दी थी, लेकिन मैं कहानी का क्लाइमेक्स नहीं समझ पा रहा था।
यह खबर भी पढ़ें: Ajith Kumar: 'काश आज मेरे पिता होते तो...', पद्म भूषण मिलने पर भावुक हुए सुपरस्टार अजित कुमार
‘दिल से’ बनाते हुए मिला क्लाइमेक्स
फिल्म निर्माता ने आगे बताया कि साल 1998 की अपनी फिल्म ‘दिल से’ के निर्माण के दौरान उन्हें ‘अलाई पयूथे’ का क्लाइमेक्स मिल गया। मणिरत्नम ने कहा, "जब मैं 'दिल से' खत्म कर रहा था, तो मैं इस समस्या को हल कर सका और मैं अभी भी फिल्म करने में दिलचस्पी रखता था।"
यह खबर भी पढ़ें: Shahrukh Khan: ‘मन्नत’ को लेकर ये चूक महाराष्ट्र सरकार को पड़ी भारी, शाहरुख खान को वापस करेगी नौ करोड़ रुपये
‘साथिया’ है फिल्म का हिंदी वर्जन
‘अलाई पयूथे’ का हिंदी वर्जन ‘साथिया’ है। इस फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया था। फिल्म में विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी।

कमेंट
कमेंट X