सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee Jaideep Ahlawat Kajol Jyotika Shine At Ottplay Awards 2025

OttPlay Awards 2025: ओटीटीप्ले अवॉर्ड्स में जमी सितारों की महफिल, मनोज बाजपेयी-जयदीप अहलावत की रही धूम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 25 Mar 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

हाल ही में ओटीटीप्ले अवॉर्ड्स 2025 मुंबई में संपन्न हुए। इस अवॉर्ड फंक्शन में कई फिल्मी सितारे और कलाकार भी नजर आए। ये वही सितारे हैं, जिनकी फिल्में या वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं। कई सितारों ने अपने अभिनय के लिए अवॉर्ड भी हासिल किए। 

Manoj Bajpayee Jaideep Ahlawat Kajol Jyotika Shine At Ottplay Awards 2025
ओटीटीप्ले अवॉर्ड्स 2025 में शामिल हुए मनोरंजन जगत के सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म, टीवी सीरियल के अलावा मनोरंजन का बड़ा जरिया ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बन चुका है। ओटीटी पर बेहतरीन फिल्में, वेब सीरीज दर्शकों को देखने को मिलती हैं। इनमें नामी कलाकार भी अभिनय करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में इन कलाकारों को ओटीटीप्ले अवॉर्ड्स में अपनी वेब सीरीज, फिल्मों के लिए अलग-अलग कैटेगिरी में अवॉर्ड मिले। जानिए, किस एक्टर ने कौन सा अवॉर्ड झटका।

Trending Videos


अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए कई सितारे 
22 मार्च 2025 को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में ओटीटीप्ले अवॉर्ड हुए। इस अवॉर्ड फंक्शन में मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत, काजोल, ज्योतिका, राजकुमार राव, निमिशा सजयन, पार्वती थिरुवोथु, श्रीमुरली, हिना खान, कनी कुसरुति, अविनाश तिवारी और अदिति राव हैदरी के अलावा कई कलाकार शामिल हुए। अवॉर्ड फंक्शन को अपारशक्ति खुराना और कुबरा सैत ने होस्ट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Manoj-Rana: इंडो-अमेरिकन फिल्म के लिए साथ आए मनोज बाजपेयी-राणा दग्गुबाती, निर्देशक बेन रेखी करेंगे निर्देशन

किसको मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड 
ओटीटीप्ले अवॉर्ड्स 2025 में पंचायत, गर्ल्स विल बी गर्ल्स, फ्रीडम एट मिडनाइट, पाताल लोक, पोचर, आईसी 814: द कंधार हाईजैक और ब्लैक वारंट जैसी सीरीज को सराहा गया। इसके अलावा मनोज बाजपेयी को फिल्म ‘डिस्पैच’ और अनुपम खेर को फिल्म ‘विजय 69’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। काजोल को भी फिल्म ‘दो पत्ती’ और पार्वती थिरुवोथु को ‘मनोरथंगल’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। 

ये खबर भी पढ़ें:Manoj Bajpayee: पहले इस कलाकार को ऑफर हुई सीरीज ‘फैमिली मैन’, बाद में मनोज बने श्रीकांत तिवारी 

वेब सीरीज के लिए अवॉर्ड 
वेब सीरीज कैटेगिरी में ज्योतिका को बेस्ट को-एक्टर का अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड ज्योतिका को वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ के लिए मिला है। वहीं निमिषा सजयान को वेब सीरीज ‘पोचर’ के लिए क्रिटिक्स ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया। जयदीप अहलावत को ‘पाताल लोक  सीजन 2 के लिए अवॉर्ड मिला। वहीं राघव जुयाल ने भी अपने नाम अवॉर्ड किया। अदिति राव हैदरी को ‘हीरामंडी’ में बेहतरीन अभिनय करने के लिए सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed