Anurag Kashyap: मनोज मुंतशिर की अनुराग कश्यप को खुली चुनौती, कहा- अगर गुर्दे में दम नहीं…
Anurag Kashyap Controversy: लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को खुली चुनौती दी। अनुराग की एक विशेष वर्ग को लेकर की गई टिप्पणी के बाद उनकी यह प्रतिक्रिया आई है। मनोज मुंतशिर ने अनुराग को हद में रहने की हिदायत दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोज मुंतशिर ने गिनाए 21 महान लोगों के नाम
मनोज मुंतशिर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने सीधे अनुराग कश्यप को संबोधित किया। अनुराग की आलोचना करते हुए उन्होंने एक तीखे संदेश में कहा, ‘अगर आपकी आय कम है, तो अपने खर्चों पर लगाम लगाएं और अगर आपकी जानकारी कम है, तो अपने शब्दों पर लगाम लगाएं। अनुराग कश्यप आपकी आय और जानकारी दोनों सीमित हैं। आपके पास एक वर्ग की विरासत को एक इंच भी गंदा करने की क्षमता नहीं है। हालांकि, जैसा कि आपने अपनी इच्छा जाहिर की है, मैं आपके घर कुछ तस्वीरें भेजना चाहूंगा। फिर आप तय करें कि आप अपना गंदा पानी किस पर डालना चाहते हैं।’
इसके बाद मनोज मुंतशिर ने कई महान लोगों के नाम लिए उन्होंने कहा, ‘आचार्य चाणक्य, चंद्रशेखर तिवारी आजाद, बाजीराव बल्लाड, भगवान परशुराम, रामकृष्ण परमहंस, रामधारी सिंह दिनकर, आदि शंकराचार्य, मंगल पांडे, अटल बिहारी वाजपेयी, तात्या टोपे, राजगुरु, परमवीर कैप्टन मनोज पांडे, बाल गंगाधर तिलक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, पंडित भीमसेन जोशी, संगीत सम्राट तानसेन, लता मंगेशकर, रानी लक्ष्मीबाई, महाकवि कालिदास, गोस्वामी तुलसीदास, तुम्हारे जैसे अनगिनत नफरती खत्म हो जाएगी, लेकिन हमारी गौरवशाली विरासत नहीं।’
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: जाति विशेष टिप्पणी कर बुरे फंसे अनुराग कश्यप, वकील ने मुंबई पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
अनुराग कश्यप को दी खुली चुनौती
मनोज मुंतशिर ने आगे अनुराग कश्यप को चेतावनी दी और कहा कि वह बोलने से पहले सोचें। उन्होंने कहा कि अगर कश्यप अपने शब्दों का समर्थन नहीं कर सकते हैं, तो उन्हें अपनी सीमा के भीतर रहना सीखना चाहिए और सीमा पार नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको खुली चुनौती देता हूं। मेरे द्वारा दिए गए 21 नामों में से एक नाम चुनें और मैं आपको उसकी तस्वीर अवश्य भेजूंगा। यदि आप अपने शब्दों पर अमल करने की हिम्मत नहीं रखते हैं, तो बेहतर है कि आप अपनी सीमा में रहना सीखें।’
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: माफी मांगते हुए बोले अनुराग- कही बात वापस नहीं लूंगा; गाली देना है तो मुझे दो, परिवार को नहीं
अनुराग कश्यप द्वारा अब तक की गई पोस्ट यहां देखें:
View this post on Instagram
क्या है मामला?
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अनंत महादेवन की फिल्म 'फुले' की रिलीज पर हो रही देरी पर निराशा जताई थी। इंस्टाग्राम पर दिए अपने पोस्ट में उन्होंने एक विशेष वर्ग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद उनका सोशल मीडिया पर जमकर विरोध होने लगा। एक यूजर के कमेंट के जवाब में उन्होंने और भी आपत्तिजनक कमेंट किया, जिसके बाद देशभर में उनका कड़ा विरोध होने लगा। अब इस मामले में मनोज मुंतशिर ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, कश्यप ने एक और पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.