फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Max Trailer to release on 22 december at 11 08 am Kiccha Sudeep film to hit on cinemas on christmas 25 dec

Max Trailer: इस दिन धूम मचाएगा 'मैक्स' का ट्रेलर, किच्चा सुदीप की फिल्म का नया पोस्टर भी जारी

Sat, 21 Dec 2024 12:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 21 Dec 2024 12:26 AM IST
सार

Max Trailer: किच्चा सुदीप की 'मैक्स' के ट्रेलर रिलीज का लेकर काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। वहीं, अब निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर इसकी रिलीज की तारीख का खुलासा कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Max Trailer to release on 22 december at 11 08 am Kiccha Sudeep film to hit on cinemas on christmas 25 dec
मैक्स - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैक्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे लगातार इस फिल्म के प्रचार में भी लगे हुए हैं। वहीं, निर्माताओं ने अधिकारी पोस्ट साझा करते हुए फिल्म के ट्रेलर की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। साथ ही उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है।

विज्ञापन

Pushpa 2: जनवरी में ओटीटी पर दस्तक देगी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'? मेकर्स ने पोस्ट साझा कर उठाया सच से पर्दा

विज्ञापन

फिल्म का ट्रेलर और रिलीज का समय
निर्माता फिल्म के लिए प्री-रिलीज इवेंट की योजना भी बना रहे हैं। वहीं, शुक्रवार, 20 दिसंबर को 'मैक्स' के निर्माताओं ने पोस्ट साझा करते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर 22 दिसंबर को रिलीज होगा। इसके साथ ही उन्होंने ट्रेलर रिलीज के समय का भी खुलासा किया। निर्माताओं ने बताया कि 'मैक्स' का ट्रेलर 22 दिसंबर को सुबह 11.08 बजे रिलीज होगा। फिल्म के ट्रेलर में 'मैक्स' की कहानी और किच्चा सुदीप के एक्शन दृश्यों की भी झलकियां दिखाई जाएंगी।


Vanvaas Premiere: फिल्म ‘वनवास’ का मुंबई में प्रीमियर, नाना पाटेकर-उत्कर्ष समेत मनोरंजन जगत की हस्तियां पहुंची 
 

फिल्म का नया पोस्टर
वहीं, फिल्म के नए पोस्टर की बात करें तो किच्चा सुदीप दमदार अंदाज में एक पुरानी टूटी-फूटी बस के ऊपर खड़े हैं। एक हाथ में उन्होंने गिलास पकड़ रखा है तो वहीं खून से लथपथ किच्चा ने एक हाथ में गन भी थामी हुई है। इससे पहले 16 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म के ट्रेलर में किच्चा सुदीप एक्शन अवतार में नजर आए थे।
Vikrant Massey: शादी के बाद अबतक पत्नी के साथ हनीमून पर नहीं जा पाए विक्रांत, अभिनेता ने वजह का भी किया खुलासा 
 

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'मैक्स' का निर्देशन विजय कार्तिकेय ने किया है और इसे 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्म के निर्माण में देरी हुई। फिर इसकी रिलीज को क्रिसमस तक टाल दिया गया। इस फिल्म का संगीत बी अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है। वहीं, छायांकन शेखर चंद्रा ने किया है। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Varun Dhawan: बॉलीवुड में बदलाव चाहते हैं वरुण धवन, शाहरख खान और सलमान खान के साथ आमिर खान को दे डाली यह सीख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed