सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   MCU: Russo Brothers came forward in defense of Marvel Movies flopping Said Viewers theaters habit have changed

MCU: मार्वल की फ्लॉप होती फिल्मों के बचाव में आगे आए रूसो ब्रदर्स, बोले- बदल गई लोगों की थियेटर जाने की आदतें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 30 Apr 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
सार

'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता जो और एंथोनी रूसो ने हाल ही में मार्वल की फ्लॉप होती फिल्मों को लेकर बात की है। 

MCU: Russo Brothers came forward in defense of Marvel Movies flopping Said Viewers theaters habit have changed
एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता जो और एंथोनी रूसो ने हाल ही में मार्वल की फ्लॉप होती फिल्मों को लेकर बात की है। रूसो ब्रदर्स ने स्टूडियो के हालिया हालातों के लिए सुपरहीरो को जिम्मदार नहीं मानते हैं। मार्वल के लिए 2023 दो फ्लॉप फिल्मों के साथ सबसे कठिन रहा था। इनमें 'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया' और 'द मार्वल्स' शामिल हैं। 

Trending Videos


मार्वल के हालातों पर कही ये बात
जो और एंथोनी रूसो ने हाल ही में एक बातचीत में मार्वल के वर्तमान हालातों को लेकर कहा कि ये लोगों की थियेटर जाने की बदलती आदतों पर आधारित है। यह केवल मार्वल का नहीं बल्कि हॉलीवुड का गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह हर चीज वर्तमान हालातों से जुड़ी है। यह एक दिलचस्प समय है।' जो ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम एक चरण में हैं। लोगों को अभी तक यह नहीं पता है कि उन्हें आगे बढ़ने वाली कहानियां कैसी मिलेंगी। या फिर वे किस तरह की फिल्में देखना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'एक पीढ़ी थिएटर जाने की आदी है'
उन्होंने आगे कहा, 'एक ऐसी पीढ़ी है जो कुछ देखने के लिए अपॉइंटमेंट लेने और एक निश्चित तारीख पर थिएटर जाने की आदी है। इस बीच नई पीढ़ी है, वह इसे अभी चाहती है फिर अगली चीज पर आगे बढ़ जाती है। वे एक ही समय में दो अन्य चीजें करना चाहते हैं। आप जानते हैं, यह समय का एक बहुत ही अलग क्षण है, जो पहले कभी नहीं था। इसलिए मुझे लगता है कि मार्वल सहित हर कोई इस परिवर्तन का अनुभव कर रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed