फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Met Gala 2026: Deepika Padukone will not attend the Met Gala this year Due to This Reason

इस साल मेट गाला में शिरकत नहीं करेंगी दीपिका पादुकोण; जानिए किस वजह से बनाई फैशन इवेंट से दूरी?

Mon, 04 May 2026 09:42 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 04 May 2026 09:42 PM IST
सार

Met Gala 2026: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस साल मेट गाला में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार उन्होंने इस भव्य फैशन इवेंट से दूरी बनाने का फैसला किया है। जानिए क्यों?

विज्ञापन
Met Gala 2026: Deepika Padukone will not attend the Met Gala this year Due to This Reason
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। वे शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। बीते दिनों शाहरुख खान के साथ केपटाउन में दीपिका की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। इस बीच खबर है कि इस साल वे फैशन इवेंट मेट गाला में शिरकत नहीं करेंगी। इसकी वजह वर्क कमिटमेंट बताई जा रही है।

विज्ञापन

सिर्फ काम पर है फिलहाल फोकस
न्यूयॉर्क में होने वाले 'मेट गाला 2026' का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस साल भी फिल्म, म्यूजिक और फैशन जगत से जुड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। इसके रेड कार्पेट को लेकर अलग उत्साह रहता है। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण इस बार हिस्सा नहीं ले रही हैं। वे अपनी वर्क कमिटमेंट के चलते इस इवेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं। फिलहाल उनका फोकस अपनी आगामी फिल्मों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ले चुकी हैं फैशन इवेंट में हिस्सा
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इससे पहले साल 2017, 2018 और 2019 में मेट गाला में शामिल हो चुकी हैं। दीपिका पादुकोण के पास दो बड़े प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा से फिल्में ही रही हैं और आगे भी रहेंगी। इस साल के आखिर में ‘किंग’ और अगले साल ‘राका’ रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस समय उनकी प्राथमिकता इन दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी करना है। बता दें कि मेट गाला 2026, 5 मई को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला है। 

दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। हाल ही में शूटिंग सेट से सामने आईं तस्वीरों में भी उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा गया था। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed