फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mika Singh On Daler Mehndi Row CM Pushkar Dhami Apologises Singer Seeks Apology From Subodh Uniyal

दलेर मेहंदी: बड़े भाई को रोता देख भावुक हुए मीका, मामले पर सीएम धामी ने मांगी माफी; अब मंत्री से की ये अपील

Fri, 23 Oct 2026 10:49 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 23 Oct 2026 10:49 PM IST
सार

  • सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद इन दिनों चर्चा में है।   
  • अब सिंगर मीका सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले पर खुलकर बात की। 
  • मीका ने मंत्री सुबोध उनियाल से एक अपील भी की है। 

विज्ञापन
Mika Singh On Daler Mehndi Row CM Pushkar Dhami Apologises Singer Seeks Apology From Subodh Uniyal
दलेर मेहंदी विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद पर अब मीका सिंह ने अपनी बात रखी है। 23 अक्तूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीका ने बताया कि उन्हें इस विवाद के बारे में अपने सूरत के कार्यक्रम के बाद पता चला था। उन्होंने उसी रात दलेर मेहंदी को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। मीका ने कहा कि इस घटना से वह काफी परेशान थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कैसे बात करें।
विज्ञापन


दलेर मेहंदी को रोता देख भावुक हुए मीका सिंह
मीका सिंह ने बताया कि अगले दिन जब उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी को फोन किया, तो वह रोने लगे थे। मीका ने कहा, 'जब मैंने अगले दिन पाजी को फोन किया, तो वह भावुक होकर रोने लगे। मैंने अभी कुछ कहा भी नहीं था और वह पहले ही रोने लगे थे।'
विज्ञापन


मीका ने आगे बताया कि वह अपने बड़े भाई से अक्सर खुलकर बात करते हैं। अगर ऐसे हालात नॉर्मल दिनों में होती, तो वह दलेर मेहंदी को उनकी तबीयत खराब होने के बावजूद कार्यक्रम करने के लिए डांट भी सकते थे। लेकिन इस बार दलेर मेहंदी उनके कुछ कहने से पहले ही भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Mika Singh On Daler Mehndi Row CM Pushkar Dhami Apologises Singer Seeks Apology From Subodh Uniyal
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सूचना
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मांगी माफी
मीका सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से उनसे माफी मांगी है। 

मीका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'आज सुबह ही मेरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात हुई। वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं, मेरे अच्छे दोस्त हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। जब भी मैं देहरादून जाता हूं, वह बहुत प्यार से मिलते हैं और बेहद सरल स्वभाव के हैं। दलेर पाजी और मेरे साथ उन्होंने जिस तरह से बात की, वह बहुत विनम्र और सम्मानजनक था।'

मीका ने आगे कहा, 'उन्होंने मंत्री की ओर से माफी मांगी। मैंने उनसे कहा कि इसकी जरूरत नहीं थी, क्योंकि उनकी कोई गलती नहीं थी। लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगली बार जब मैं और दलेर पाजी उत्तराखंड आएंगे, तो हमें पूरा सम्मान दिया जाएगा।'

Mika Singh On Daler Mehndi Row CM Pushkar Dhami Apologises Singer Seeks Apology From Subodh Uniyal
दलेर मेहंदी और विधायक सुबोध उनियाल - फोटो : सोशल मीडिया
मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से की माफी मांगने की अपील
दलेर मेहंदी के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मीका सिंह ने एक बार फिर मंत्री सुबोध उनियाल से माफी मांगने की अपील की।

उन्होंने कहा, 'मैं इस मामले पर पहले ही बात कर चुका हूं। अब इसे खत्म करने का समय है, खासकर तब, जब मुझे उत्तराखंड के सम्मानित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खास फोन आया। मेरी अब भी एक गुजारिश है। सुबोध जी, अगर आप दलेर जी को फोन करके माफी मांग लें, तो यह सही होगा। आपने उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्हें शराबी कहकर आपने दुनिया भर के लोगों के मन में उनके बारे में ऐसी धारणा बना दी है। मुझे अब भी उम्मीद है कि आप माफी मांगेंगे।'

मीका ने यह भी साफ किया कि उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम किसी से निजी दुश्मनी नहीं रखते। हम कोई गुंडे या झगड़ा करने वाले लोग नहीं हैं, जो मुकदमे दर्ज कराने के लिए बैठे हों। लेकिन जो हुआ, वह गलत था।'

Mika Singh On Daler Mehndi Row CM Pushkar Dhami Apologises Singer Seeks Apology From Subodh Uniyal
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
  • सिंगर दलेर मेहंदी रविवार रात उत्तराखंड के नई टिहरी में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में परफॉर्म कर रहे थे।
  • इसी दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके कार्यक्रम को बीच में रोक दिया और मंच पर ही उन्हें टोकने लगे।
  • मंत्री ने सिंगर के व्यवहार पर सवाल उठाए।
  • इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: नहीं चला 'उड़ता तीर' का जादू, सोनाक्षी की फिल्म की खराब शुरुआत; ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed