Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mohammad Rafi Death Anniversary His Super Hit Songs Gulabi Aankhen Baahon Mein Chale Aao Kya Hua Tera Vaada
{"_id":"6889e259dc37152233052faa","slug":"mohammad-rafi-death-anniversary-his-super-hit-songs-gulabi-aankhen-baahon-mein-chale-aao-kya-hua-tera-vaada-2025-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohammad Rafi: इश्क हो या दर्द, मोहम्मद रफी के ये सदाबहार गाने आज भी देते हैं दिल को सुकून","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mohammad Rafi: इश्क हो या दर्द, मोहम्मद रफी के ये सदाबहार गाने आज भी देते हैं दिल को सुकून
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:04 AM IST
सार
Mohammad Rafi Death Anniversary: सुरों के सरताज कहे जाने वाले गायक मोहम्मद रफी की आज 46वीं पुण्यतिथि है। आइए इस मौके पर आपको उनके कुछ बेहतरीन गीतों के बारे में बताते हैं और उन्हें याद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
मोहम्मद रफी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
31 जुलाई 1980 को भारत ने वो आवाज खो दी, जिसे हर जज्बे को महसूस कराने की काबिलियत थी। मोहम्मद रफी न सिर्फ एक बेहतरीन गायक थे, बल्कि वो एक दौर के जज्बात थे, जो आज भी हर उम्र के लोगों की प्लेलिस्ट में जिंदा हैं। उनकी पुण्यतिथि पर चलिए याद करते हैं उनके कुछ ऐसे सदाबहार नगमें, जिन्होंने संगीत को अमर बना दिया।
2 of 7
गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं
- फोटो : एक्स
गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं (फिल्म- द ट्रेन)
ये रोमांटिक गाना जितना मस्ती से भरपूर है, उतना ही खूबसूरत भी। इसे लिखा था आनंद बख्शी ने और संगीत दिया था आर. डी. बर्मन ने। साल 1970 में राजेश खन्ना और नंदा पर फिल्माए गए इस गीत को आज भी क्लब्स और पार्टियों में बजाया जाता है। माना जाता है कि ये गाना एक ही टेक में रिकॉर्ड हुआ था, जिसमें रफी साहब को महारत हासिल थी। वो लगभग हर गाने को एक ही बार में रिकॉर्ड कर लिया करते थे।
3 of 7
बाहों में चले आओ
- फोटो : एक्स
'बाहों में चले आओ' (फिल्म- अनामिका)
साल 1973 के इस सुरीले नगमे में मोहम्मद रफी के साथ लता मंगेशकर की जुगलबंदी ने प्रेम की गहराई को छू लिया था। संगीतकार थे राहुल देव बर्मन और गीत लिखे थे मजरूह सुल्तानपुरी ने। यह गाना आज भी कपल्स के फेवरिट रोमांटिक सॉन्ग्स में गिना जाता है। ये गाना संजीव कुमार और जया भादुरी पर फिल्माया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
क्या हुआ तेरा वादा
- फोटो : एक्स
'क्या हुआ तेरा वादा' (फिल्म- हम किसी से कम नहीं)
साल 1977 के इस गीत के लिए रफी साहब को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसे लिखा था मजरूह सुल्तानपुरी ने और संगीत दिया था आर. डी. बर्मन ने। इस गीत को अभिनेता तारिक पर फिल्माया गया था, जिसे रफी की आवाज ने और भी प्रभावशाली बना दिया।
विज्ञापन
5 of 7
अभी न जाओ छोड़ कर
- फोटो : एक्स
'अभी न जाओ छोड़ कर' (फिल्म- हम दोनों)
साल 1961 में देव आनंद और साधना पर फिल्माया गया ये गाना हिंदी सिनेमा के सबसे मधुर प्रेम गीतों में गिना जाता है। जयदेव के संगीत और साहिर लुधियानवी की कलम से निकला ये गीत मोहब्बत को बेहद खूबसूरती से बयां करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।