फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Kudi Nu Nachne De song from angrezi medium starrer anushka sharma katrina kaif alia bhatt

#KudiNuNachneDe बना हर बिटिया के दिल की आवाज, महिला दिवस का एंथेम है ये प्रमोशनल गाना

Wed, 04 Mar 2020 12:43 PM IST
shrilata biswas पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 04 Mar 2020 12:43 PM IST
सार

डिजिटल रिव्यू: कुड़ी नू नचने दे (गाना)
फिल्म: अंग्रेजी मीडियम
गायक: विशाल डडलानी और सचिन-जिगर
गीत-संगीत: प्रिया सरैया, सचिन-जिगर
यूट्यूब चैनल: टी सीरीज
रेटिंग: ****

विज्ञापन
Kudi Nu Nachne De song from angrezi medium starrer anushka sharma katrina kaif alia bhatt
कटरीना, अनुष्का, आलिया, जान्हवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी सिनेमा किसी परिवार की तरह काम करता है, इसके नमूने ढेरों हैं लेकिन, एक साथ आठ नामचीन नायिकाओं का एक साथ आकर किसी फिल्म के लिए एक गाने में काम करना पहली बार हुआ है। आठों नायिकाएं भले पूरे गाने के किसी फ्रेम में एक साथ न दिखती हों लेकिन सचिन जिगर की बनाई बीट्स पर इस गाने की एडिटिंग ऐसी है कि पूरे 182 सेकेंड आपका इसकी तरफ ध्यान नहीं जाता।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से पहले निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक होमी अदजानिया ने अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए ये प्रयोग किया है। इस गाने में फिल्म में काम कर रहीं राधिका मदान के साथ आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी, कृति सेनन और जान्हवी कपूर ने बिंदास नाच दिखाया है। अनुष्का खाली फ्लोर पर नाच रही हैं। आलिया शायद फिल्म सिटी की सड़क पर हैं। कटरीना, राधिका, जान्हवी और कृति इमारतों की छतों पर हैं। कियारा खुले में हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सब अपनी अपनी पसंद की जगहों पर पुरुष स्वरों में बजते गानों पर कभी लिप सिंक करती दिखती हैं तो कभी बस इसके एहसास की परवाज भरती दिखाई देती हैं। गाने के बोल बहुत ही आकर्षक हैं और इसे एक रोड ट्रिप सॉन्ग या पार्टी सॉन्ग बनाने का पूरा माद्दा रखते हैं। प्रिया सरैया ने गाने के बोलों को बहुत सरल रखा है और बस पूरा गाना किसी एंथम की तरह एक ही बात कहता है, कुड़ी नू नचने दे।

सचिन एस पिल्लई ने कम से कम तामझाम के साथ इस गाने को शूट भी बहुत खूबसूरत किया है और इसकी एडिटिंग भी उन्होंने खुद ही की है। इस महिला दिवस पर ये गाना हर तरफ बजना ही चाहिए।

तनीषा मुखर्जी के बर्थडे पर सारी लाइमलाइट ले गईं 76 साल की तनुजा, बिकिनी में आईं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed