{"_id":"66bec384210dce2455007b0c","slug":"munjya-actor-abhay-verma-lauded-the-performance-of-sharvari-in-and-as-vedaa-alongside-john-abraham-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhay Verma: फिल्म 'वेदा' में शरवरी वाघ के अभिनय के कायल हुए अभय वर्मा , 'मुंजा' में कर चुके हैं साथ में काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Abhay Verma: फिल्म 'वेदा' में शरवरी वाघ के अभिनय के कायल हुए अभय वर्मा , 'मुंजा' में कर चुके हैं साथ में काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 16 Aug 2024 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार
इस साल 15 अगस्त पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें 'वेदा', 'स्त्री 2' और 'खेल खेल' में की सीधी टक्कर है। फिल्म वेदा में शरवरी के प्रदर्शन को देख मुंजा में उनके सह कलाकार रहे अभय वर्मा ने उनकी तारीफ की है।
अभय वर्मा- शरवरी वाघ- जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम@verma.abhay_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेता अभय वर्मा इस साल की शरुआत में हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या में अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के बाद शरवरी हालिया रिलीज एक्शन ड्रामा वेदा में नजर आई हैं। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ये फिल्म बीते 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म देखने के बाद, अभय ने अभिनेता जॉन अब्राहम और शरवरी के प्रदर्शन से हैरान रह गए हैं। उन्होंने मुंजा में अपनी सह कलाकार शरवरी के लिए सोशल मीडिया पर तारीफ की है।
Trending Videos
अभय वर्मा ने कहा वेदा की दुनिया में ढ़ल चुकी हैं शरवरी
अभय ने फिल्म का एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, , "मेरा हमेशा से मानना है कि अगर आप किरदार में निभाने वाले उस व्यक्ति को नहीं देख सकते हैं, तो आप जीत गए हैं। मैंने फिल्म में आपको कहीं नहीं देखा। आप पूरी तरह वेदा की दुनिया में ढ़ल चुकी हैं। आप पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha Koirala: मनीषा ने 'सौदागर' से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत, 'हीरामंडी' से किया ओटीटी डेब्यू
विक्की कौशल और कैटरीना भी कर चुके हैं तारीफ
बताते चलें कि फिल्म को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ से भी तारीफें मिल चुकी हैं। सिर्फ अभय ही नहीं, मशहूर अभिनेता कैटरीना कैफ ने भी शरवरी की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "मनोरंजक, गतिशील, शानदार । निखिल आडवाणी ने शानदार निर्देशन किया, जॉन अब्राहम हर सीन में छा गए हैं, शरवरी आप फिल्म में बेहद शानदार हैं, हैरान कर देने वाला प्रदर्शन, बहुत बेहतरीन। पूरी कास्ट और टीम को बधाई।" 'छावा' अभिनेता विक्की कौशल ने भी शरवरी की तारीफ की है। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री को 'फाइटर वेदा' बताया।
'कांटे' में 'राजा बाली यादव' का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए महेश मांजरेकर
'खेल खेल में' 'स्त्री 2' से है टक्कर
बताते चलें कि फिल्म ने पहले दिन छह करोड़ 70 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का मुकाबला 'खेल खेल में' और 'स्त्री 2' से है। 'खेल खेल में' अक्षय कुमार, तापसी पन्नू सहित कई अन्य सितारे हैं। वहीं, 'स्त्री 2' में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और वेदा में नजर आ रहे अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी काम कर रहे हैं। बताते चलें कि शरवरी वाघ, आलिया भट्ट के साथ फिल्म अल्फा में भी नजर आने वाली हैं।
Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड के ‘छोटे नवाब’ हैं सैफ अली खान, नेट वर्थ और कारों का कलेक्शन उड़ा देगा होश

कमेंट
कमेंट X