फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nag Ashwin invited Tesla owner Elon Musk to take a ride in Bujji from Prabhas Amitabh starrer Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD: एलन मस्क करेंगे अद्बभुत कार 'बुज्जी' की सवारी? 'कल्कि 2898 ए.डी.' निर्देशक ने दिया आमंत्रण

Wed, 29 May 2024 12:06 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 29 May 2024 12:06 PM IST
सार

नाग अश्विन की आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 ए.डी.' में नजर आने वाली 'बुज्जी' भारत में बनी छह टन वजनी अद्भुत कार है।अश्विन ने इसकी सवारी करने के लिए एलन मस्क को आमंत्रण दिया है। 

विज्ञापन
Nag Ashwin invited Tesla owner Elon Musk to take a ride in Bujji from Prabhas Amitabh starrer Kalki 2898 AD
एलन मस्क- 'बुज्जी' कार - फोटो : ट्विटर-इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक नाग अश्विन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 ए.डी.' की हाइप लगातार बढ़ती जा रही है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस वजह से फिल्म के निर्माता भी इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिल्म की टीम लगातार अनोखे अंदाज में इसका प्रमोशन कर रही है। हाल में फिल्म में प्रभास के साथी के रूप में नजर आने वाली रोबोट कार 'बुज्जी' को पेश किया गया था। इसके बाद से ही इस बेहतरीन कार को भारत के विभिन्न स्थानों पर जनता के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। अब फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने इस कार की सवारी के लिए मशहूर उद्योगपति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क को भी आमंत्रण दिया है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

'बुज्जी' के लिए एलन मस्क को दिया आमंत्रण
'कल्कि 2898 एडी' की मार्केंटिंग टीम जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रही है। फिल्म में प्रभास के किरदार भैरवा के साथ एक डिजिटल साथी बुज्जी नजर आने वाला है। यह भारत में बनी एक चमत्कारी छह टन वजनी कार है। नाग अश्विन ने इसकी सवारी करने के लिए एलन मस्क को आमंत्रित किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा," डियर एलन मस्क सर, हम आपको बुज्जी को देखने और इसकी सवारी करने के लिए आमंत्रित करने में खुशी महसूस करेंगे। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक और एक बेहतरीन इंजीनियरिंग उपलब्धि है। मैं हिम्मत से कह सकता हूँ कि यह आपके साइबरट्रक के साथ शानदार दिखेगा। इन दोनों को साथ में ड्राइव करते देखना एक खूबसूरत नजारा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Kalki 2898 - AD (@kalki2898ad)


नागा चैतन्य और नारायण कार्तिकेयन कर चुके हैं 'बुज्जी' की सवारी 
नाग अश्विन के इस ट्वीट पर एलन मस्क ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। अगर एलन मस्क ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी, तो इससे 'बुज्जी' को वैश्विक पहचान मिल सकती है। एलन मस्क का जवाब फिल्म के लिए वैश्विक स्तर पर हाइप बना सकता है। बता दें कि साउथ के मशहूर अभिनेता नागा चैतन्य और भारत के पहले फॉर्मूला 1 ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन सहित कई मशहूर हस्तियां पहले ही इस कार की सवारी कर चुकी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kalki 2898 - AD (@kalki2898ad)


Hardik Pandya-Natasa: तलाक की अफवाहों के बीच नताशा का नया पोस्ट, क्या हार्दिक के साथ रिश्ते में आ गई है दरार?
27 जून को रिलीज होने वाली है 'कल्कि 2898 ए.डी.' 
'कल्कि 2898 ए.डी.' भारतीय इतिहास की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फिल्म लगातार हाइप बटोर रही है। अपने अनूठे कॉनसेप्ट के लिए फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, राजेंद्र प्रसाद, पसुपति आदि कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट 27 जून, 2024 रखी गई है। 
अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए निकले रितेश-जेनेलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed