वेब सीरीज 'चुंबक' की रिलीज डेट का एलान; कॉमेडी और ड्रामा का मिलेगा भरपूर डोज; जानिए कब और कहां देखें?
Chumbak Web Series: वेब सीरीज 'चुंबक' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह कॉमेडी से भरपूर सीरीज अगले महीने ओटीटी पर रिलीज होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीना गुप्ता की सीरीज 'चुंबक' अगस्त में रिलीज होगी। इसमें मोहल्ले में आस-पड़ोस के घरों के बीच के पारिवारिक और आत्मीय रिश्तों को दिखाया जाएगा। पड़ोसी किस रह सुख और दुख में साथ देते हैं। सामान के आदान-प्रदान का सिलसिला कैसे चलता है? इसकी झलक दिलचस्प अंदाज में इस सीरीज में देखने को मिलेगी। आज शुक्रवार को इसकी रिलीज डेट का एलान किया गया है।
कब दस्तक देगी 'चुंबक'?
सीरीज 'चुंबक' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आज ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'कमबैक कॉलोनी सोसाइटी नोटिस! पड़ोसियों से मिलने का वक्त आ रहा है'। साथ ही लिखा है कि 'चुंबक' 28 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
कौन-कौन आएगी सीरीज में नजर?
नेटफ्लिक्स ने 'चुंबक' का दिलचस्प प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट साथ नजर आ रही है। नीना गुप्ता कहती दिखी हैं, 'नेटफ्लिक्स फैमिली में एक और फैमिली जुड़ रही है। मिलिए 'चुंबक' परिवार से'। चर्चित अभिनेत्री नीना गुप्ता के अलावा इसमें देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी जोशी और हेली शाह समेत कई सितारे हैं।
जेडी मजेठिया और आतिश कपाड़िया की जोड़ी करेगी कमाल?
सीरीज 'चुम्बक' एक समकालीन शहरी भारतीय पड़ोस में स्थापित कल्चर को दिलचस्प अंदाज में पेश करेगी। पड़ोस का वह चलन, जहां कोई भी उत्सव छोटा नहीं होता है। कोई भी परेशानी कभी निजी नहीं रहती। राइटर-डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर आतिश कपाड़िया और प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया 'चुंबक' को लेकर आ रहे हैं। इससे पहले इस जोड़ी ने कल्ट-क्लासिक्स 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे शो दिए हैं।
सीरीज में एक अच्छे आस-पड़ोस वाली व्यवस्था को दिखाया जाएगा। यह उन लोगों के बारे में है, जो अक्सर बिना बुलाए घर आ जाते हैं। शुभचिंतक होते हैं। यह सीरीज याद दिलाती है कि परिवार हमेशा वह नहीं होता, जिसमें आप पैदा होते हैं। कभी-कभी वह भी होता है, जो ठीक बगल में रहता है।