'रागिनी 3' में नजर आएंगी आरजे महवश; फिल्म का एलान कर जताई खुशी; एकता कपूर को कहा शुक्रिया
RJ Mahvash New Film: आरजे महवश को बीते दिनों 'सतरंगी-बदले का खेल' में देखा गया था। यह वेब सीरीज इस साल मई में रिलीज हुई थी। अब वे फिल्म 'रागिनी 3' में नजर आएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महवश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रागिनी 3' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का उन्होंने आज शुक्रवार को आधिकारिक एलान कर दिया है। महवश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुशी जाहिर की है। साथ ही एकता कपूर का आभार जताया है।
महवश ने सेट से शेयर कीं तस्वीरें
महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म 'रागिनी 3' का एलान करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो सेट की हैं। फिल्म को लेकर तैयारी चल रही हैं। एक तस्वीर में महवश ने हाथों में क्लैपरबोर्ड थाम रखा है, जिस पर लिखा है, 'रागिनी 3'।
‘रामायण’ के ट्रेलर पर रामानंद सागर के पोते का रिएक्शन, यश के रावण बनने से इंप्रेस; लेकिन रणबीर पर कही ये बात
बोलीं- 'अपने प्यार से संभाल लेना दोस्तों'
महवश ने लिखा है, 'अपनी अगली फिल्म 'रागिनी 3' का एलान करते हुए मैं बहुत उत्साहित हूं। जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मुझे यह मौका देने के लिए एकता कपूर मैम, बालाजी मोशन पिक्चर्स, श्रुति महाजन और हमारे निर्देशक शशांक घोष सर की हमेशा आभारी रहूंगी। बाकी तुम लोग अपने प्यार से संभाल लेना दोस्तों'।
कौन-कौन है फिल्म में?
बता दें कि इस फिल्म में महवश के अलावा आयुष शर्मा, जुनैद खान, तमन्ना भाटिया, नरगिस फाखरी और आरजे महवश जैसे कलाकार नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक नरगिस फाखरी इस हॉरर ड्रामा में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को सस्पेंस, ह्यूमर और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। एकता कपूर की इस फिल्म में महवश की एंट्री पर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं।