फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher completed ayushmann sharvari starrer Sooraj Barjatya Movie Yeh Prem Mol Liya shoot shares Photos

अनुपम खेर ने पूरी की सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग; तस्वीरें साझा कर लिखा इमोशनल पोस्ट

Fri, 31 Jul 2026 04:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 31 Jul 2026 04:53 PM IST
सार

Yeh Prem Mol Liya Wraps Shoot: अनुपम खेर की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी हो गई है। अनुपम खेर ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दिल छूने वाला नोट लिखा है।

विज्ञापन
Anupam Kher completed ayushmann sharvari starrer Sooraj Barjatya Movie Yeh Prem Mol Liya shoot shares Photos
सूरज बड़जात्या-अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर को सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में देखा जाएगा। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसकी जानकारी अनुपम खेर ने पोस्ट साझा करके दी है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ सूरज के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने निर्देशक के साथ काम करने का सफर भी साझा किया है।

विज्ञापन

अनुपम खेर ने क्या लिखा?
अनुपम खेर ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'और अब ये पूरा हुआ। कल रात, हमने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी कर ली। मैं सूरज को तब से जानता हूं, जब वे मेरी पहली फिल्म 'सारांश' में असिस्टेंट थे। तब से हमने आठ से ज्यादा फिल्मों का सफर साथ तय किया है। उन्हें हमारे समय के सबसे बेहतरीन कहानीकारों में से एक बनते देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है।

'बड़जात्या की फिल्में जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं'
अभिनेता ने आगे लिखा है , 'एक ऐसी दुनिया में जहां सिनेमा, बाकी चीजों की तरह लगातार बदल रहा है, सूरज ने अपनी सादगी और मूल्यों को खूबसूरती से बनाए रखा है। उन्होंने ईमानदारी या भावनाओं से कभी समझौता किए बिना भारतीय परिवारों, रिश्तों, संवेदनाओं और मूल्यों की भावना को संजोया और सराहा है। ये उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनकी फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)




'खूबसूरत सफर दर्शकों तक पहुंचकर खत्म होते हैं'
आगे लिखते हैं, 'फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' उस शानदार सफर का एक और खूबसूरत अध्याय है। ये दिल को छू लेने वाली और शालीनता से भरी फिल्म है, जिसकी कहानी ने मुझे पहली बार सुनने पर ही गहराई से प्रभावित किया। एक और यादगार अनुभव के लिए सूरज, आपका धन्यवाद। शानदार कास्ट और क्रू का भी धन्यवाद, जिन्होंने अपने स्नेह, समर्पण और प्यार से सेट पर हर दिन को इतना खास बना दिया। मुझे बेसब्री से इंतजार है कि आप सभी 'ये प्रेम मोल लिया' के जादू का अनुभव कर सकें। कुछ सफर शूटिंग पूरी होने के साथ खत्म हो जाते हैं। लेकिन खूबसूरत सफर तब शुरू होते हैं, जब वे दर्शकों तक पहुंचते हैं। हर हर महादेव'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed