फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neil Nitin Mukesh And Divya Khossla Starrer Ek Chatur Naar Trailer Release Film Full On Wit And Thrills

Ek Chatur Naar: कॉमेडी-सस्पेंस से भरपूर ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर रिलीज, दिव्या खोसला के जाल में फंसे नील

Mon, 25 Aug 2025 11:51 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 25 Aug 2025 11:51 AM IST
सार

Ek Chatur Naar Trailer Release: उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित कॉमेडी-सस्पेंस से भरपूर ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानिए इस ट्रेलर में क्या कुछ है खास।

विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh And Divya Khossla Starrer Ek Chatur Naar Trailer Release Film Full On Wit And Thrills
एक चतुर नार - फोटो : इंस्टाग्राम-@tseries.official

विस्तार

दिव्य खोसला और नील नितिन मुकेश की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। टीजर के बाद ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई थी। अब फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया है। इस ट्रेलर में नील और दिव्या के बीच चालाकी का खेल देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


अमीरी-गरीबी और ब्लैकमेलिंग की दिखेगी कहानी
ट्रेलर की शुरुआत दिव्या खोसला की आवाज से होती है, जिसमें वो कहती हैं कि ‘हर शहर में दो तरह की बस्ती होती है। एक नदी किनारे वाली और एक नाले किनारे वाली…’ ट्रेलर में दिखाया गया है कि दिव्या खोसला फिल्म में गरीब बनी हैं, जो अपनी जीविका चलाने के लिए अलग-अलग काम करती दिखती हैं। जबकि नील नितिन मुकेश फिल्म में अभिषेक वर्मा के किरदार में नजर आएंगे, जो एक पैसे वाला शख्स है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में दिव्या खोसला के हाथ कुछ ऐसा लगता है, जिससे वो नील नितिन मुकेश को ब्लैकमेल करने लग जाती है। फिर आगे कहानी किस तरह से मजाकिया से गंभीर हो जाती है, ये फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)


 

कॉमेडी-सस्पेंस से भरपूर है ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बताता है, लेकिन इतना गारंटी जरूर देता है कि फिल्म कॉमेडी, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर होने वाली है। रहस्य, चालाकी और माइंग गेम से भरपूर ये ट्रेलर एक ऐसी कहानी का दावा करता है जहां चतुराई सबसे बड़ा हथियार बन जाती है।

12 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
ट्रेलर में दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश के अलावा भी कई कलाकार नजर आए हैं। जिनमें छाया कदम, सुशांत सिंह, रजनीश दुग्गल, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, हेली दारूवाला, रोज सरदाना और गीता अग्रवाल शर्मा शामिल हैं। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित ‘एक चतुर नार’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed