क्या नेटफ्लिक्स पर आएगा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन 2? पोस्ट ने बढ़ाई एक्साइटमेंट; साथ में लिखा मजेदार कैप्शन
India's Got Latent: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के फिर से शुरु होने की चर्चाएं हैं। इससे पहले नेटफ्लिक्स की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है नेटफ्लिक्स का एक सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने फैंस के बीच नई उम्मीद जगा दी है।
नेटफ्लिक्स का इशारा, फैंस हुए एक्साइटेड
नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें समय रैना के बॉडीगार्ड को दिखाया गया। खास बात यह रही कि पोस्ट में समय रैना को भी टैग किया गया था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘कमेंट्स में नींबू और मसाले वाले इमोजी डालो, हमें इसकी जरूरत पड़ेगी।’
इस लाइन से ऐसा लग रहा है कि आने वाले प्रोजेक्ट को फैंस के सपोर्ट की जरूरत होगी, खासकर किसी तरह की आलोचना या विवाद को संभालने के लिए।
विज्ञापन
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
हालांकि नेटफ्लिक्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी अनाउंस नहीं किया है, लेकिन इस पोस्ट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ जल्द ही इस प्लेटफॉर्म पर आ सकता है। समय रैना पहले ही अपने स्टैंड-अप शो ‘स्टिल अलाइव’ में इस शो के दूसरे सीजन की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन अब तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
नेटफ्लिक्स के पोस्ट में दिखाया गया बॉडीगार्ड वही शख्स है, जो समय रैना के साथ ‘स्टिल अलाइव’ शो के दौरान स्टेज पर नजर आया था। इस कनेक्शन ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
फैंस के मजेदार रिएक्शन
पोस्ट सामने आते ही फैंस ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। वहीं कई सारें यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में नींबू मिर्ची के इमोजी पोस्ट किए।
क्या थी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की कॉन्ट्रोवर्सी?
बीते साल समय रैना का विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण खूब विवाद में रहा था। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी।
ये भी पढ़ें- मुंबई कॉन्सर्ट से पहले सोनू निगम को हेल्थ प्रॉब्लम, कहा- ‘MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं’; क्या सिंगर कर पाएंगे शो?
इस पर काफी हंगामा हुआ। समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।