फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   New Zealand PM Christopher Luxon Meets Vidya Balan Aamir Khan And Filmmakers shared group selfie

New Zealand PM: न्यूजीलैंड के पीएम ने आमिर खान और भारतीय फिल्म निर्माताओं से की मुलाकात, शेयर की ग्रुप सेल्फी

Thu, 20 Mar 2025 08:01 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 20 Mar 2025 08:01 AM IST
सार

New Zealand PM: बुधवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आमिर खान, विद्या बालन समेत कई लोगों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच फिल्म डेस्टिनेशन कोलैबोरेशन को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
New Zealand PM Christopher Luxon Meets Vidya Balan Aamir Khan And Filmmakers shared group selfie
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बॉलीवुड के दिग्गज आमिर खान, विद्या बालन और अन्य। - फोटो : एक्स@chrisluxonmp

विस्तार

बुधवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बॉलीवुड के दिग्गज आमिर खान, विद्या बालन और अन्य लोगों ने मुलाकात की। सिद्धार्थ रॉय कपूर, रोनी स्क्रूवाला और आशुतोष गोवारिकर सहित अन्य ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से फिल्म डेस्टिनेशन कोलैबोरेशन के लिए अवसरों की तलाश पर चर्चा की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने शेयर की तस्वीर
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री आरएच क्रिस्टोफर ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, "फिल्म सीन हमारी अर्थव्यवस्था में पैसा लाते हैं, जो नौकरियां पैदा करते हैं और आय को बढ़ाते हैं। मैं इसे और अधिक देखना चाहता हूं। इसलिए कुछ बॉलीवुड सितारों से मिलना और उनके विचार जानना बहुत अच्छा रहा कि हम और क्या कर सकते हैं!"

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: 'छावा' पर 34वें दिन भी झमाझम बरसे नोट, बॉक्स ऑफिस पर छोटे-छोटे कदम भर रही 'द डिप्लोमैट'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साथ में ये लोग आए नजर
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री आरएच क्रिस्टोफर द्वारा साझा की गई फोटो में आमिर खान, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, रोनी स्क्रूवाला और आशुतोष गोवारिकर को पोज देते हुए देखा जा सकता है, जबकि क्रिस्टोफर लक्सन को ग्रुप सेल्फी लेते हुए देखा गया। 


यह खबर भी पढ़ें: SSMB 29: शूटिंग के दौरान ओडिशा की सबसे ऊंची चोटी 'देवमाली' पहुंचे राजामौली, वीडियो साझा कर जताया इस बात का दुख


फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में भारतीय फिल्म उद्योग और न्यूजीलैंड के बीच संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस चर्चा में देश को फिल्म निर्माण के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन बनाने पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के रूप में लक्सन की यह पहली भारत यात्रा है। 16 मार्च को क्रिस्टोफर लक्सन ने 110 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली में बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम का दौरा भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed