फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nivetha Thomas starrer 35-Chinna Katha Kaadu teaser will be released with Prabhas starrer Kalki 2898 AD movie

Nivetha Thomas: निवेथा थॉमस की फिल्म '35 चिन्ना कथा काडू' पर आया बड़ा अपडेट, इस फिल्म के साथ रिलीज होगा टीजर

Wed, 26 Jun 2024 06:49 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 26 Jun 2024 06:49 PM IST
सार

निवेथा थॉमस लंबे समय के बाद फिल्म '35 चिन्ना कथा काडू' से वापसी कर रही हैं। अब उनकी फिल्म के टीजर से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का टीजर इस बड़ी फिल्म के साथ रिलीज होने वाला है। 

विज्ञापन
Nivetha Thomas starrer 35-Chinna Katha Kaadu teaser will be released with Prabhas starrer Kalki 2898 AD movie
निवेथा थॉमस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निवेथा थॉमस एक मशहूर दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। हाल में ही उनकी आगामी फिल्म का एलान किया गया था। वो लंबे समय से फिल्मों की दुनिया से दूर थीं। इस वजह से उनके फैंस बेसब्री से उन्हें पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद बीते दिनों ही निवेथा ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर जारी किया था।

विज्ञापन


'कल्कि 2898 एडी' के साथ रिलीज होगा टीजर
निवेथा थॉमस ने बीते मंगलवार अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी, जिसका नाम '35-चिन्ना कथा काडू' है। उनके फैंस की तरफ से इस पोस्टर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अब इस फिल्म के निर्माताओं ने एक नया अपडेट जारी कियी है। इस अपडेट में उन्होंने फिल्म के टीजर को लेकर जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म 35-चिन्ना कथा काडू का टीजर कल्कि 2898 एडी के साथ सिनेमाघरों में प्रीमियर के लिए तैयार है। इसे विशेष रूप से पीवीआर और आईनॉक्स चेन में चलाया जाएगा। हालांकि, टीजर की डिजिटल रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन


15 अगस्त को रिलीज होगी '35 चिन्ना कथा काडू'
बताते चलें कि फिल्म में निवेथा थॉमस के अलावा युवा अभिनेता प्रियदर्शी और विश्वदेव भी फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। '35 चिन्ना कथा काडू' का निर्देशन नंद किशोर के जिम्मे है। वहीं, फिल्म का निर्माण सुरेश प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में  विवेक सागर संगीत देने वाले हैं। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। इसकी रिलीज की तारीख का भी एलान कर दिया गया है। फिल्म 15 अगस्त , 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ धाम पहुंचे सोनू निगम, माथा टेक लिया आशीर्वाद

View this post on Instagram

A post shared by Nivetha Thomas (@i_nivethathomas)


बनारसी साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं बॉलीवुड अभिनेत्रियां
बीते दिनों जारी हुआ था पोस्टर 
निवेथा थॉमस ने बीते मंगवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। फिल्म का पोस्टर भी काफी एकदम हटकर है, जो दर्शकों के बीच इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता पैदा कर रहा है। '35 चिन्ना कथा काडू' के पोस्टर को देखकर यह कहना मुश्किल नहीं है कि इस फिल्म की कहानी तिरुपति में सेट हो सकती है।
बस एक दिन दूर, खत्म होगा इंतजार, 'कल्कि 2898 एडी' के लिए बेसब्र हैं दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed