फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   OMG 2 Director Amit Rai opens up on omg Akshay will action in this film

OMG 3: 'ओएमजी 3' पर निर्देशक ने दी बड़ी अपडेट, फिल्म में अक्षय कुमार के अभिनय करने पर कही ये बात

Mon, 11 Aug 2025 11:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 11 Aug 2025 11:29 PM IST
सार

OMG 3 Update: 'ओएमजी 2' के निर्देशक अमित राय ने इसकी अगली कड़ी के बारे में बड़ी अपडेट दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
OMG 2 Director Amit Rai opens up on omg Akshay will action in this film
अमित राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

फिल्म 'ओएमजी: ओ माय गॉड' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद 'ओएमजी 2' आई। इसे भी लोगों ने खूब सराहा। दर्शकों को अब 'ओएमजी 3' का इंतजार है। ऐसे में 'ओएमजी 2' के निर्देशक अमित राय ने अक्षय कुमार की फिल्म की अगली कड़ी के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म पिछली फिल्म से काफी बड़ी होने वाली है। 
विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी 'ओएमजी 3'
एएनआई से बात करते हुए अमित राय ने 'ओएमजी 3' के बारे में कहा 'उसका नेक्स्ट इंस्टॉलमेंट तो जल्द ही आएगा लेकिन वह उससे बड़ा होगा जो आपने देखा है।' यह पूछे जाने पर कि क्या इस फिल्म में अक्षय कुमार होंगे। उन्होंने कहा 'वह तो होंगे। वह इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म पर काम चल रहा है। यह अगले साल रिलीज होगी।'

यह खबर भी पढ़ेंRaveena Tandon: दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, भड़क गईं रवीना टंडन
विज्ञापन
विज्ञापन

OMG 2 Director Amit Rai opens up on omg Akshay will action in this film
ओएमजी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'ओएमजी' की पिछली फिल्में
'ओएमजी 2' का निर्देशन अमित राय ने किया था। यह फिल्म यौन शिक्षा पर आधारित थी। इसमें अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में थे। यह फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
फिल्म में अक्षय कुमार ने शिव के दूत का रोल किया था। यह फिल्म अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'ओएमजी: ओ माय गॉड' का सीक्वल थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी के साथ काम कर रहे राय
अमित राय ने बताया कि वह पंकज त्रिपाठी की अदाकारी वाले एक प्रोजेक्ट 'धर्मा' पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा 'मैंने अभी-अभी 'धर्मा' नाम की एक फिल्म पूरी की है, जिसे मैंने 300 कुत्तों के साथ बनाया है। यह एक अलग तरह की फिल्म है। देखते हैं कि दर्शक इसे कैसे स्वीकार करते हैं। कलाकारों में दो बच्चे और एक कुत्ता भी है। इसमें पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल और राजेश कुमार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed