Operation Safed Sagar: ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का नेटफ्लिक्स पर धमाल, ग्लोबल टॉप 10 में इस नंबर पर पहुंची सीरीज
Operation Safed Sagar: नेटफ्लिक्स की नई मिलिट्री ड्रामा सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर’ इन दिनों दुनियाभर में चर्चा बटोर रही है। अब इसने नया मुकाम हासिल किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1999 के कारगिल युद्ध की कहानी पर आधारित एरियल-एक्शन सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन दिनों चर्चा में है। सीरीज में भारतीय वायुसेना के उन अधिकारियों की बहादुरी दिखाई गई है, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के साथ मिलकर काम किया था। अब फिल्म ने रिलीज के बाद ओटीटी पर धमाल मचाया हुआ है।
नेटफ्लिक्स पर छाई सीरीज
7 अगस्त को रिलीज हुई यह छह एपिसोड की सीरीज नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश टीवी लिस्ट में नंबर 2 पर पहुंच गई है।
नेटफ्लिक्स के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ लगातार दो हफ्तों से ग्लोबल टॉप 10 में बनी हुई है। यह सीरीज दुनिया के 40 देशों में टॉप 10 में जगह बना चुकी है, जबकि 10 देशों में नंबर 1 का स्थान हासिल कर चुकी है।
सीरीज को मिल रही जमकर तारीफ
- ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन की कहानी दिखाई गई है।
- सीरीज में भारतीय वायुसेना के जवानों की बहादुरी, उनकी चुनौतियों और उनके परिवारों की भावनात्मक यात्रा को दिखाया गया है।
- सीरीज को अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने बनाया है और इसका निर्देशन ‘असुर’ फेम ओनी सेन ने किया है।
- इसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, तारुक रैना और अर्नव भसीन समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
MiG-21 पर बनेगी खास डॉक्यूमेंट्री
- ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की सफलता के बीच नेटफ्लिक्स ने ‘द लास्ट सैल्यूट’ नाम की एक नई डॉक्यूमेंट्री का भी ऐलान किया है।
- यह डॉक्यूमेंट्री भारतीय वायुसेना के साथ MiG-21 के 62 साल के सफर की कहानी बताएगी।
- MiG-21 ने 1999 के कारगिल युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई थी।
- खास बात यह है कि इस सीरीज में MiG-21 को आखिरी बार एक्शन में फिल्माया गया था, इससे पहले कि यह विमान भारतीय वायुसेना से रिटायर हो गया।
- यह नेटफ्लिक्स पर 26 अगस्त को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- 'दिमागी बनो, अंधभक्त नहीं', स्कूल अभियान की जीत पर प्रकाश राज ने सीजेपी का किया समर्थन; दीपके ने मनाया जश्न