फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   orhan awatramani dance video bads of bollywood success party amid 252 crores drugs case

250 करोड़ के ड्रग्स मामले में फंसे ओरी ने खूब किया डांस, 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की सक्सेस पार्टी से वीडियो वायरल

Sat, 22 Nov 2025 07:07 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 22 Nov 2025 07:07 PM IST
सार

Orry Bads Of Bollywood Success Party: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ड्रग्स केस में मुंबई पुलिस द्वारा समन भेजने के बीच ओरी आर्यन खान की सीरीज की सक्सेस पार्टी में खूब डांस करते हुए नजर आए।

विज्ञापन
orhan awatramani dance video bads of bollywood success party amid 252 crores drugs case
ओरी - फोटो : एक्स

विस्तार

ड्रग्स केस में नाम आने के बाद ओरी को मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तलब किया था। उन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां वो पेश नहीं हुए और 25 नवंबर तक का समय मांगा है। इस बीच ओरी सोशल मीडिया पर लगातार नजर आ रहे हैं और पल-पल की अपडेट शेयर कर रहे हैं। ओरी एक वीडियो में खूब डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


सक्सेस पार्टी में खूब नाचे ओरी 
शुक्रवार को आर्यन खान की डायरेक्टोरियल सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस दौरान ओरी भी पार्टी में नजर आए। उन्होंने पार्टी में खूब डांस किया। इस पार्टी में ओरी के अलावा आर्यन खान, राघव जुयाल समेत सीरीज की स्टारकास्ट भी नजर आई। ओरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




उर्वशी को भीख देते दिखे ओरी!
सक्सेस पार्टी से पहले ओरी उर्वशी रौतेला के साथ भी नजर आए। हाल ही में जब दोनों मिले तो एक मजेदार वीडियो बना डाला, जिसे ओरी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी नई शॉर्ट फिल्म लाइव हो गई है। इस पर प्यार जताएं और अपने मूल्यवान विचार इस पर बताएं'। इस वीडियो में ओरी ने उर्वशी को चाय पर बुलाया है। मगर, इसे कुछ इस अंदाज में बनाया है, जैसे वह उर्वशी को भीख दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)




यह खबर भी पढ़ें: अनिल कपूर ने इस शख्स को बताया खुद का सबसे बड़ा आलोचक, फिल्म ‘लम्हे’ के 34 साल पूरे होने पर किया ये खुलासा

ड्रग्स केस में कैसे आया ओरी का नाम?
बात करें ओरी के ड्रग्स केस कंट्रोवर्सी में नाम आने की तो उनका नाम जांच में तब सामने आया, जब हाल ही में यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) से डिपोर्ट किए गए एक ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख से पूछताछ की गई। उसने अधिकारियों को रेव पार्टियों के बारे में बताया। उसने खुलासा किया कि इन पार्टियों में बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स सितारे, फैशन जगत और यहां तक की राजनीतिक घराने के भी लोग शामिल होते थे। शेख ने ओरी का नाम भी लिया है और दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन का भी खुलासा किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed