फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Orry Urvashi Rautela Sayani Gupta Faye D'Souza Karishma Tanna did cameo in ananya pandey's call me bae

Call Me Bae: 'कॉल मी बे' में लगी कैमियो की झड़ी, ओरी और एक पत्रकार समेत ये तीन हस्तियां भी दिखीं

Sat, 07 Sep 2024 02:37 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 02:37 PM IST
सार

अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में पांच चौंकाने वाले कैमियो देखने को मिले हैं। इनमें एक पत्रकार भी शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Orry Urvashi Rautela Sayani Gupta Faye D'Souza Karishma Tanna did cameo in ananya pandey's call me bae
कॉल मी बे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अनन्या पांडे की पहली वेब सीरीज 'कॉल मी बे' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज में पांच जानी-मानी हस्तियों ने कैमियो किया है। इनमें से एक पत्रकार भी शामिल हैं। इस सीरीज का निर्माण करण जौहर ने किया है और कोलिन डी'कुन्हा ने इसे डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन


The Buckingham Murders: 'मेयर ऑफ ईस्टटाउन' की कॉपी है द बकिंघम मर्डर्स? हंसल मेहता ने ट्रोल को दिया करारा जवाब
विज्ञापन


करिश्मा तन्ना ने निभाया अभिनेत्री का किरदार
करिश्मा तन्ना कॉम मी बे में एक अभिनेत्री नैना खन्ना के रोल में नजर आती हैं, जो एक समाचार कार्यक्रम में अपने जीवन से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करती हैं। करिश्मा के अलावा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी कॉल मी बे में कैमियो किया है, उनका किरदार सीरीज में सस्पेंस बढ़ाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने भी किया है कैमियो
पत्रकार फेय डिसूजा भी कॉल मी बे में कैमियो करती नजर आई हैं। इस सीरीज में वो अनन्या पांडे के किरदार को कुछ अहम सुझाव देती हैं, जो पत्रकारिता के पेशे से जुड़े होते हैं। डिसूजा का कैमियो वाकई में चौंकाने वाला है। उनके साथ-साथ मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने भी कैमियो किया है। उन्होंने खुद का ही किरदार अदा किया है। इन चारों के अलावा अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने मधुलिका के किरदार के रुप में कैमियो किया है। 

Alia Bhatt: 'क्या कर रहे हो आप लोग?', निजी बिल्डिंग के अंदर पीछा करने पर पैप्स पर भड़कीं आलिया भट्ट

इन कलाकारों ने किया है अभिनय
कॉल मी बे में अनन्या पांडे, विहान समत, वरुण सूद, वीर दास, मिनी माथुर, गुरफतेह पीरजादा, निहारिका दत्त, दीक्षा जुनेजा और शिविन नारांग समेत कई कलाकारों ने काम किया है। यह एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इसमें अनन्या पांडे ने बेला चौधरी नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार अदा किया है, जो अमीर घर से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उसे घर से निकाल दिया जाता है, जिसके बाद वो मुंबई पहुंचती है और वहां संघर्ष करती है।

Dominic and The Ladies Purse: ममूटी के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा, अगली फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed