{"_id":"687a20172aa8f841cb04df8b","slug":"ott-releases-this-week-new-movies-web-series-kuberaa-special-ops-bhootnii-star-trek-netflix-prime-july-2025-2025-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OTT Releases: 'कुबेर' से लेकर 'द भूतनी' तक, ओटीटी पर हॉरर-थ्रिल का फुल डोज लेकर रिलीज हुईं यह फिल्में-सीरीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OTT Releases: 'कुबेर' से लेकर 'द भूतनी' तक, ओटीटी पर हॉरर-थ्रिल का फुल डोज लेकर रिलीज हुईं यह फिल्में-सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 18 Jul 2025 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार
OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक, फिल्मों और सीरीज की भरमार रिलीज हुई है। ओटीटी पर एक्शन से लेकर रोमांस तक, थ्रिलर से लेकर कॉमेडी तक, हर तरह का कंटेंट देखने को मिल रहा है।
ओटीटी रिलीज
- फोटो : IMDb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ओटीटी के दर्शकों के लिए ये हफ्ता बेहद खास साबित होने वाला है। जी5, अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और जिओहॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो हर जोनर की ऑडियंस को पसंद आ सकती हैं। यानी थ्रिल, एक्शन, ड्रामा और रोमांस, इस वीकेंड एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं होगी। तो चलिए आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं।
फिल्म 'कुबेर'
- फोटो : इंस्टाग्राम@ primevideoin
‘कुबेर’
अमेजन प्राइम वीडियो पर आज रिलीज हो चुकी है एक क्राइम ड्रामा फिल्म ‘कुबेर’, जिसमें धनुष एक भिखारी के किरदार में हैं जो त्रिपाठी के मंदिरों में जीवन बिता रहा होता है। लेकिन उसकी किस्मत पलटती है जब वो एक खतरनाक षड्यंत्र में फंस जाता है, जो बंगाल की खाड़ी में छिपे रहस्यमय ऑयल रिजर्व से जुड़ा है। इस फिल्म में नागार्जुन और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 18 जुलाई यानी आज फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें: Saiyaara: आलिया से लेकर ईशान तक, इन एक्टर्स की डेब्यू फिल्म ने ओपनिंग डे पर किया कमाल, जानिए ‘सैयारा’ का हाल
‘स्पेशल ऑप्स सीजन 2’
हॉटस्टार स्पेशल्स की यह हिट वेब सीरीज एक बार फिर लौट आई है। इस बार कहानी आतंकवाद से हटकर साइबर क्राइम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरों पर केंद्रित है। वैज्ञानिक की किडनैपिंग और UPI सिस्टम पर बड़े हमले की योजना से भारत की खुफिया एजेंसी अलर्ट हो जाती है। के.के. मेनन और प्रकाश राज जैसे कलाकार इस थ्रिलर को खास बनाते हैं। ये सीरीज भी 18 जुलाई को रिलीज हो चुकी है।

'द भूतनी'
- फोटो : एक्स
‘द भूतनी’
दिल्ली के सेंट विंसेंट कॉलेज के बैकग्राउंड पर आधारित यह फिल्म एक स्थानीय किंवदंती पर बेस्ड है। वेलेंटाइन्स डे पर 'वर्जिन ट्री' से प्रेम की मुराद मांगने वाले छात्रों की कहानी तब डरावनी हो जाती है जब रहस्य खुलने लगते हैं। फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह नजर आएंगे। ये फिल्म जी5 पर 18 जुलाई को आ चुकी है।
‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’
कॉमेडियन वीर दास नेटफ्लिक्स पर अपने नए स्पेशल शो में जिंदगी के कुछ गहरे पहलुओं पर रोशनी डालते हैं, जैसे चुप्पी, आत्म-संदेह और खुशी की तलाश। शो की खास बात यह है कि शूटिंग से पहले वो अपनी आवाज खो बैठे थे। 18 जुलाई को ये शो भी रिलीज हो चुका है।
‘अनटेम्ड’
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही 'अनटेम्ड' एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें योसेमिटी नेशनल पार्क की खूबसूरत वादियों के बीच एक शव के मिलने के बाद जांच शुरू होती है। एरिक बाना मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म भी 18 जुलाई को रिलीज हो चुकी है।

भैरवम मूवी
- फोटो : IMDb
‘भैरवम’
तेलुगु फिल्म ‘भैरवम’, जो तमिल फिल्म 'गरुड़न' की रीमेक है, मंदिर फंड और भ्रष्ट राजनेताओं के बीच फंसे तीन दोस्तों की कहानी है। साई श्रीनिवास बेल्लमकोंडा और आदिति शंकर इसमें दमदार किरदार निभा रहे हैं। जी 5 पर इस फिल्म ने भी आज दस्तक दे दी है।
‘सत्तमुम नीतियुम’
जी5 पर आ रही ये तमिल वेब सीरीज एक वकील की कहानी है जो एक लड़की के अपहरण और उसके पिता की आत्महत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ता है। सरवनन इस इमोशनल ड्रामा में शानदार अभिनय करते हैं। इस सीरीज को भी आज रिलीज किया जा चुका है।