सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani Actor Ali Zafar Apologises To The Nation For His Inner Wear Less Eid Outfit Calls It Grave Mistake

‘देश से माफी मांगता हूं’, पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर ने किस बात के लिए मानी गलती? ईद से जुड़ा है मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Ali Zafar: पाकिस्तानी एक्टर-सिंगर अली जफर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पोस्ट में अली ने पूरे देश से माफी मांगी है। जानिए क्या है पूरा मामला और किस गंभीर गलती के लिए अली ने मांगी माफी…

Pakistani Actor Ali Zafar Apologises To The Nation For His Inner Wear Less Eid Outfit Calls It Grave Mistake
अली जफर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तानी अभिनेता और सिंगर अली जफर ईद पर पहने अपने कपड़ों को लेकर कुछ लोगों के निशाने पर आ गए थे। अब इस मामले पर अली जफर ने इस मामले को लेकर एक पोस्ट किया है और माफी मांगी है। हालांकि, अली ने इस पोस्ट में व्यंग्यात्मक तरीके से लोगों को जवाब भी दिया है।

Trending Videos

व्यंग्यात्मक पोस्ट में अली ने मांगी माफी
अली जफर ने ईद पर सी ग्रीन कलर का कुर्ता पहना था। लेकिन इस कुर्ते के नीचे उन्होंने इनर वियर नहीं पहना था। इसी को लेकर अली को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब अली ने ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। अली जफर ने एक्स पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैं ईद के दिन बिना बनियान के कुर्ता पहनने और पारंपरिक अजरक धोती पहने हुए पौधों को पानी देने जैसे बेहद गंभीर कार्य करने के लिए देश से माफी मांगना चाहता हूं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VeryFilmi (@veryfilmi)




यह हाल के दिनों में सभी के जीवन को प्रभावित करने वाले सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों में से एक रहा है। मैं ऐसी गलती दोबारा न दोहराने का हर संभव प्रयास करूंगा। इस ओर मेरा ध्यान आकर्षित करने के लिए सभी का आभार।'

 

भारत में बैन है अली का सोशल मीडिया अकाउंट
हालांकि, भारत में अली जफर का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन है और एक्स भी शो नहीं होता है। लेकिन उनके एक्स अकाउंट पर इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी ये तंज भरी माफी नजर आ रही है।

Pakistani Actor Ali Zafar Apologises To The Nation For His Inner Wear Less Eid Outfit Calls It Grave Mistake
अली जफर, कटरीना कैफ और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसा रहा अली का करियर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अली जफर ने पाकिस्तानी टेलीविजन शो जैसे कॉलेज जीन्स, कांच के पर और लांडा बाजार से अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने संगीत के क्षेत्र में कदम रखा।

फिर उन्होंने 2010 में फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘चश्मे बद्दूर’, ‘किल दिल’ और डियर जिंदगी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी प्रमुख भूमिकाएं निभाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed