फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   pakistani actress Mahira Khan praise Malayalam cinema says kya direction hai read here in detail

Mahira Khan: मलयालम सिनेमा से प्रभावित हैं माहिरा खान, बोलीं- एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक हर चीज शानदार

Thu, 07 Sep 2023 10:07 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 07 Sep 2023 10:07 AM IST
सार

पाकिस्तान एक्ट्रेस माहिरा खान ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक्ट्रेस मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
pakistani actress Mahira Khan praise Malayalam cinema says kya direction hai read here in detail
माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही हैं। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी परेशना हो गए थे। वहीं, अब माहिरा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक्ट्रेस मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

pakistani actress Mahira Khan praise Malayalam cinema says kya direction hai read here in detail
माहिरा खान - फोटो : Social media

मलयालम सिनेमा को लेकर कही यह बात
शेयर किए गए इस वीडियो में माहिरा अपने दोस्तों से कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें मलयालम फिल्में जरूर देखना चाहिए। इस बीच उनसे कोई पूछता है कि क्या 'केजीएफ' एक मलयालम फिल्म है, जिसके जवाब में माहिरा कहती है, “नहीं मैं तमिल और तेलुगु सिनेमा के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं मलयालम की बात कर रही हूं। आपको मलयालम सिनेमा देखना चाहिए।”

SRK Speaks: ‘जवान’ के बारे में बोले शाहरुख खान, हर किसी की भलाई के लिए खास चीजें करता ये एक आम इंसान है!

विज्ञापन
विज्ञापन

pakistani actress Mahira Khan praise Malayalam cinema says kya direction hai read here in detail
माहिरा खान - फोटो : social media

मोहनलाल और पृथ्वीराज की फैन हैं माहिरा
बातचीत में मोहनलाल और पृथ्वीराज जैसे दिग्गज मलयालम सितारों के बारे में बात करते हुए माहिरा कहती हैं, “वे बॉलीवुड को अपनी फिल्में बेचकर ज्यादा पैसे कमाते हैं, जहां तक मेरी समझ में आया है। मुझें नहीं पता शायद मैं गलत हो सकती हूं, लेकिन उनकी फिल्में और उनके विचार को देखकर आप हैरान हो जाएंगे।"

Al Pacino: नूर अल्फल्लाह से अलग हुए अल पचीनो, गर्लफ्रेंड ने मांगी तीन महीने के बच्चे की कस्टडी

विज्ञापन

pakistani actress Mahira Khan praise Malayalam cinema says kya direction hai read here in detail
शाहरुख खान और माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

रईस' से किया बॉलीवुड डेब्यू 
वीडियो में माहिरा आगे कहती हैं कि वह एक बार पृथ्वीराज से मिल चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने 2011 में 'बोल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा माहिरा कई पाकिस्तानी टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'रईस' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

यह भी पढ़ें-  KBC15: एआई से घबराए अमिताभ बच्चन, बोले- सता रहा रिप्लेस होने का डर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed