‘मुझे मार सकते थे’, पामेला सेरेना ने राम कपूर पर लगाया आरोप; ‘लॉकअप’ में बोलीं- ‘असुरक्षित महसूस कर रही थी’
Lockupp Season 2: ‘लॉकअप सीजन 2’ के फिनाले के करीब आते-आते कंटेस्टेंट्स अब खुलकर एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। जानिए क्या है नया मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘लॉकअप सीजन 2’ के हाल ही के एपिसोड में पामेला सेरेना और वरुण यादव के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। इस बीच राम कपूर भी इस झगड़े में आ गए और पामेला के साथ उनकी तीखी बहस हो गई।
पामेला ने लगाया आक्रामक व्यवहार का आरोप
यह विवाद एक टास्क के बाद शुरू हुआ, जिसमें वरुण अपने विजिटर आरुष भोला की मदद से जीत गए थे। इसके बाद पामेला ने वरुण पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं के खिलाफ हैं और उन्होंने जानबूझकर टास्क में महिला कंटेस्टेंट्स को टारगेट किया।
इस दौरान राम कपूर ने वरुण का साथ दिया और पामेला से बहस करने लगे। उन्होंने पामेला के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि शो में महिलाओं का ही दबदबा रहा है और कुछ अपशब्द कहे।
राम इसके बाद पामेला के काफी करीब जाकर बात करने लगे, जबकि पामेला पीछे हटती रहीं। राम ने कहा, ‘इसको जेंडर का मुद्दा मत बनाओ। यहां सभी लड़कों को लड़कियों ने हराया है।’
मुझे लगा वो मुझे मार देंगे
राम के इस व्यवहार पर पामेला ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘वो मेरे बहुत करीब आ रहे थे। वो मुझ पर हमला कर सकते थे। ओह माय गॉड, उन्होंने लगभग मुझे मारने की कोशिश की। वो मुझे मार सकते थे।’
शुरुआत में आकांक्षा चमोला ने राम का पक्ष लिया और पामेला से कहा कि वह ओवररिएक्ट कर रही हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद आकांक्षा ने भी माना कि राम का व्यवहार गलत था। उन्होंने कहा, ‘किसी महिला के इतने करीब जाकर इस तरह बात करना सही नहीं है। आप किसी भी महिला को इस घर में असुरक्षित महसूस नहीं करा सकते।’ पामेला ने भी साफ कहा, ‘मैं असुरक्षित महसूस कर रही थी।’
A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)
राम कपूर ने मांगी माफी
बाद में राम कपूर ने पामेला से माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है, बस मैं माफी चाहता हूं। इसकी एक वजह मेरा बेटा है, जो ये शो देख रहा है। अगर उसने मुझे किसी महिला से इस तरह बात करते देखा, तो मैं चाहता हूं कि वो देखे कि उसके पिता सही करना चाहते हैं।’
राम ने आगे कहा, ‘दूसरी वजह ये है कि मैं शो के बाद भी आपसे दोस्ती रखना चाहता हूं। मैं नहीं चाहता कि ये सब हमारे रिश्ते को खराब करे। दोस्तों के बीच गलतियां होती हैं, लेकिन वही दोस्ती को और मजबूत भी बनाती हैं।’
ये भी पढ़ें- Ram Kapoor: फराह खान पर फिर भड़के राम कपूर, ऊंची आवाज में की होस्ट से बात; यूजर्स ने की एक्टर की जमकर आलोचना