डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर की फिल्म 'जब खुली किताब' का फर्स्ट लुक आया सामने, ओटीटी पर इस दिन होगी रिलीज
Jab Khuli Kitaab First Look: डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर अभिनीत फिल्म 'जब खुली किताब' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। यह फिल्म सीधे ओटीटी पर दस्तक देगी।
विस्तार
फिल्म 'जब खुली किताब' का पहला लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में मशहूर एक्टर पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान सौरभ शुक्ला ने संभाली है। ओटीटी पर 'जब खुली किताब' अगले महीने यानी मार्च में रिलीज होगी।
कब और कहां देखें फिल्म?
अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंट और शूस्ट्रैप फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को सौरभ शुक्ला ने डायरेक्ट ही नहीं किया, बल्कि लिखा भी है। यह सौरभ शुक्ला के इसी नाम के ओरिजिनल प्ले पर बेस्ड है। फिल्म स्क्रीन पर एक प्यारा, मजेदार और इमोशनल लेयर वाला लेट-लाइफ रोमांस दिखाती है। 'जब खुली किताब' 06 मार्च 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'जब खुली किताब' गोपाल और अनुसूया की कहानी है, जिनकी दशकों पुरानी शादी एक अचानक हुए खुलासे से हिल जाती है। जैसे-जैसे लंबे समय से छिपी सच्चाई सामने आती है, उनका परिवार भावनाओं के भंवर में फंस जाता है। यह फिल्म इमोशंस से भरपूर है। मगर, हंसने के भी पर्याप्त मौके देगी। असल में, कहानी प्यार, साथ, माफी और जिंदगी भर साथ रहने के बाद एक-दूसरे को फिर से खोजने की संभावना जैसे विषयों को दिखाती है।
जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक आमिर खान ने किया रिलीज, अरिजीत सिंह के साथ साझा किया अनदेखा वीडियो
ये सितारे भी हैं फिल्म का अहम हिस्सा
कलाकारों की टीम में अपारशक्ति खुराना भी हैं, जो एक युवा वकील का रोल अदा करते दिखेंगे। इनका मॉडर्न नजरिया इस फैमिली ड्रामा में एक नयापन लाता है। समीर सोनी, नौहीद सेरुसी और मानसी पारेख भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जी5 की हिंदी बिजनेस हेड कावेरी दास ने फिल्म को लेकर कहा कि यह यह प्यार का जश्न मनाने वाली फिल्म है। उन्होंने कहा, 'फिल्म 'जब खुली किताब' एक याद दिलाती है कि प्यार टाइमलाइन या एक्सपायरी डेट के साथ नहीं आता'।