सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   After Raya meet Ticket in Toxic Yash sparks dual role BTS video goes viral Sudev Nair first look as Karmadi

कैसे 'राया' से 'टिकिट' के रोल में ढले यश? देखें 'टॉक्सिक' का BTS वीडियो; करमाडी के किरदार में नजर आएंगे सुदेव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 23 Feb 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Toxic A Fairtytale for Grown Ups:फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले यश की इस फिल्म में उनके नए लुक 'टिकिट' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। 

After Raya meet Ticket in Toxic Yash sparks dual role BTS video goes viral Sudev Nair first look as Karmadi
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर में यश के ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा जोरो पर है। फिल्म में दोहरी भूमिका निभा रहे यश का 'टिकिट' के किरदार का एक बीटीएस वीडियो सामने आया है, जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। निर्माताओं ने 'टॉक्सिक' से करमाडी के किरदार में सुदेव नायर का लुक जारी किया है।

Trending Videos

यश का 'टिकिट' लुक
पहले यश को राया के रूप में दाढ़ी के साथ दिखाया गया था, जो काफी ध्यान खींच रहा था। अब एक वायरल बिहाइंड-द-सीन वीडियो में यश को स्टाइलिस्ट के साथ मेकओवर लेते हुए देखा जा सकता है। इसमें वे घनी दाढ़ी से हटकर पूरी तरह क्लीन-शेव लुक में नजर आ रहे हैं। यश का यह लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Alex Vijaykanth (@alex.vijaykanth)




विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल बाद क्लीन सेव लुक में नजर आएंगे यश
पोस्टर और टीजर से लगता है कि यश फिल्म में दो अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकते हैं। यह क्लीन-शेव लुक खास इसलिए है क्योंकि लगभग 10 साल बाद (2016 की फिल्म 'संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड' के बाद) यश इस तरह दिख रहे हैं। KGF सीरीज के बाद उनका दाढ़ी वाला दमदार लुक बहुत पॉपुलर हो गया था, इसलिए यह बदलाव फिल्म की कहानी में बड़ा ट्विस्ट दिखा सकता है।

यह भी पढ़ें: तिहाड़ से निकलकर काम पर लौटे राजपाल यादव, शुरू की 'वेलकम 3' की शूटिंग, सेट से साझा किया वीडियो

करमाडी के किरदार में सुदेव का लुक
निर्देशक गीतु मोहनदास की इस एक्शन फिल्म में अब सुदेव नायर का पहला लुक भी सामने आ गया है। निर्माताओं ने सोमवार को उनका पोस्टर जारी किया। सुदेव फिल्म में करमाडी नाम का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर में वे बहुत पावरफुल और डरावने अंदाज में दिख रहे हैं। हाथ में बंदूक लिए, मूंछें रखे हुए, चश्मा और बेरेट टोपी के साथ रेट्रो स्टाइल में सुदेव का स्टाइल अनोखा है। उनके पीछे पुरानी कार और धमाकों से धुआं उठता हुआ नजर आ रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)


कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट हुई है, और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु आदि भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन इसका मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' से होगा।


यह भी पढ़ें: Boong: 'बूंग' के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने जाहिर की खुशी, बाफ्टा के मंच से साझा की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed