Parineeta Premiere: ‘परिणीता’ के री-रिलीज प्रीमियर इवेंट में पहुंची रेखा, विद्या बालन ने किया जोरदास डांस
Parineeta Premiere Event: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'परिणीता' 20 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका आज सोमवार को प्रीमियर इवेंट आयोजित किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2005 में रिलीज हुई 'परिणीता' फिल्म दोबारा दर्शकों के बीच रिलीज होने वाली है। आज 18 अगस्त को फिल्म का प्रीमियर हो रहा है, जिसमें विद्या बालन से लेकर दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी शिरकत करने पहुंची। वायरल वीडियोज में जहां विद्या बालन को झूमते हुए देखा जा रहा है, तो रेखा भी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। आइए देखें कौन-कौन से सितारे पहुंचे।
विद्या बालन के डांस ने बिखेरा जलवा
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभिनेत्री विद्या बालन लाल साड़ी में दिख रही हैं, जिसमें उन्हें हंसते-खिलखिलाते देखा जा सकता है। इसके अलावा एक्ट्रेस बंगाली डांस करती दिख रही हैं। इसके अलावा एक और वीडियो में अभिनेत्री को सबसे गले मिलते देखा जा सकता है।
विज्ञापन विज्ञापन
रेखा के लुक ने खींचा सबका ध्यान
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा जैसे ही 'परिणीता' फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुईं, उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। एक्ट्रेस क्रीम कलर की साड़ी पहने काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में रेखा फिल्म के पोस्टर के बिल्कुल नजदीक जाती हैं और विद्या बालन की तस्वीर को चूमकर उनकी नजर उतारती हैं।
विद्या बालन और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया- पिया बोले
View this post on Instagram
विद्या बालन से मिलकर भावुक हुईं रेखा
कब रिलीज होगी फिल्म?
'परिणीता' फिल्म सिनेमाघरों में 29 अगस्त को दोबारा रिलीज होगी। इस बार निर्माताओं ने फिल्म की क्वालिटी को 8K में बढ़ाकर बडे़ पर्दे पर प्रदर्शित करने का मन बनाया है, जो दर्शकों को नयापन और रोमांचक अनुभव देने का वादा करता है।