फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prabhas Amitabh Bachchan starrer Kalki 2898 AD ticket sales will go live in AP Telangana today

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, यहां आज शुरू होगी टिकट बिक्री

Sun, 23 Jun 2024 12:19 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 23 Jun 2024 12:19 PM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। दर्शक फिल्म की टिकट बिक्री शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश और तेलांगना में टिकट बिक्री शुरू होने के समय को लेकर खबरें आनीं शुरू हो गईं हैं। 

विज्ञापन
Prabhas Amitabh Bachchan starrer Kalki 2898 AD ticket sales will go live in AP Telangana today
कल्कि 2898 ए़डी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए देश-विदेश में दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का मिश्रण देखने को मिलने वाला है। फैंस ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज होने वाली है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म में कई बड़े सितारों का जमावड़ा देखने को मिलने वाला है। दर्शक बेसब्री से फिल्म के टिकट बिक्री शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह फिल्म का आनंद पहले दिन पहले शो में ले सकें।

विज्ञापन

Ali Fazal-Richa Chadha: ऋचा के मां बनने के बाद काम से ब्रेक लेंगे अली फजल! बच्चे के साथ बिताना चाहते हैं समय
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश और तेलांगना में आज शाम से शुरु होगी टिकट बिक्री
प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'कल्कि 2898 एडी' में भविष्य की दुनिया दिखाई जाने वाली है। फिल्म दर्शकों को एक अद्वितीय अनुभव देने का वादा करती है। फैंस इस फिल्म के टिकट ब्रिक्री शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देश भर में लोग इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब आंध्र प्रदेश और तेलांगना के लोगों के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आज, यानी 23 जून को शाम छह बजे से टिकटों की बिक्री शुरू होने वाली है। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि ये फिल्म टिकट बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sara Ali Khan: दिलीप कुमार की रिश्तेदार हैं सारा अली खान, जानकर हुईं हैरान, बोलीं- अब मैं लोगों को बताउंगी
कई बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे
बता दें कि यह फिल्म भारत में बनी सबसे महंगी फिलमों में से एक है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, पसुपति और राजेंद्र प्रसाद आदि कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में संतोष नारायणन ने संगीत दिया है। वहीं, फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले अश्विनी दत्त ने किया है। फिल्म 2डी , 3डी , आईमैक्स और 4डीएक्स प्रारूपों में रिलीज होगी, जो दर्शकों के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव होने वाला है। 
सोनाक्षी से पहले इन सितारों किया अंतरधार्मिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed