फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prabhas movies is so busy this year with shooting of fims salaar 2 kalki 2898 ad and spirit and more detail in

Prabhas: प्रभास के पास सांस लेने की नहीं है फुर्सत, धड़ाधड़ फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं अभिनेता

Mon, 06 May 2024 11:07 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 06 May 2024 11:07 AM IST
सार

बाहुबली फेम अभिनेता प्रभास इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। इन दिनों प्रभास अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। अभिनेता के पास करोड़ों की फिल्मों के ऑफर हैं।

विज्ञापन
Prabhas movies is so busy this year with shooting of fims salaar 2 kalki 2898 ad and spirit and more detail in
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पैन इंडिया स्टार प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस साल प्रभास की कई मेगा बजट फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिनमें 'कल्कि 2898 एडी', 'सालार 2' और 'स्पिरिट' शामिल हैं। यह तीनों ही फिल्मों का बजट काफी बड़ा है। आइए जानते है कि यह फिल्में किस पर आधारित हैं और कब रिलीज होगी।
विज्ञापन


'कल्कि 2898 एडी'
निर्देशक नाग अश्विन कि 'कल्कि 2898 एडी' विज्ञान-कल्पना से जुड़ी एक फिल्म है। इस फिल्म में 'बाहुबली' अभिनेता प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अहम भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में फिल्म के टीजर में अमिताभ के किरदार की छोटी सी झलक देखने को मिली थी। उनके लुक पर गौर करें तो ऐसा प्रतीत होता है कि बिग बी लंबे समय तक जीवित रहने वाले व्यक्ति के किरदार में हैं। उनका लुक 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' सीरीज के गैंडालफ की भी याद दिलाता है। 'कल्कि 2898 एडी' में कमल हासन का भी दमदार रोल होगा। यह फिल्म 27 जून 2024 को रिलीज होगी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)



'सालार 2'
फिल्म 'सालार' की आपार सफलता के बाद निर्देशक प्रशांत नील ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने का फैसला लिया। इस फिल्म का सीक्वल 'सालार 2' के नाम से आएगा। इस फिल्म के पहले पार्ट ने रिलीज के बाद दुनियाभर में 600 करोड़ से अधिक की कमाई की। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन की अदाकारी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। पहले भाग के दमदार प्रदर्शन के बाद फैंस को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। 'सालार 2' की शूटिंग इस साल मई के अंत तक शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि सालार के दूसरे भाग को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूट किया जाएगा। प्रभास और पृथ्वीराज फिल्म 'सालार 2' के पहले शेड्यूल में शामिल होंगे। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा इस साल शूट किया जाएगा। वहीं, बाकी के हिस्से 2025 की पहली तिमाही में शूट किए जाएंगे। फिलहाल निर्माता सभी इंडस्ट्री के नए कलाकारों को इस फिल्म में कास्ट करने की प्रक्रिया में हैं।  इस फिल्म को दिसंबर 2025 में रिलीज किया जा सकता है।


'स्पिरिट'
स्पिरिट एक आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे। इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आयेंगें। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है। फैंस को प्रभास की हर एक नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed