Ashwini Dutt: अमिताभ ने छूए थे 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता के पांव, जिस पर अश्विनी दत्त ने लिखा भावुक संदेश
'कल्कि 2898 एडी' इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई है। बीते बुधवार को फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट मुंबई रखा गया था, जिसमें अमिताभ ने निर्माता अश्विनी दत्त के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया था, जिसपर अब अश्विनी दत्त ने भी प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नाग अश्विन निर्देशित और अश्विनी दत्त द्वारा निर्मित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट काफी नजदीक है, ऐसे में आए दिन फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है, जिससे फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों ही फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट मुंबई में हुआ था। इस इवेंट में अमिताभ ने कुछ ऐसा कर दिया था, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
अमिताभ ने छूए थे निर्माता अश्विनी दत्त के पांव
फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आते ही 'कल्कि 2898 एडी' की टीम पूरी ताकत से प्रमोशन में जुटी हुई है। इस दौरान मुंबई में भी 19 जून को प्री- रिलीज इवेंट रखा गया था, जिसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और निर्माता अश्विनी दत्त मौजूद थे। इस दौरान बिग बी ने फिल्म के निर्माता अश्विनी दत्त के पैर छूए थे। महानायक अमिताभ बच्चन के इस कदम ने अश्विनी दत्त समेत सभी लोगों को चौंका दिया था। सोशल मीडिया पर यह क्लिप काफी वायरल हुई थी। मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी यह ट्वीक किया था कि उन्होंने कभी भी अमिताभ को किसी और निर्माता के लिए ऐसा करते नहीं देखा है, इस दौरान उन्होंने जमकर अश्विनी दत्त की भी तारीफ की थी। अब इस पूरे वाकये पर अश्विनी दत्त ने भी प्रतिक्रिया दी है।
International Yoga Day: खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं ये सितारे, शिल्पा समेत इनका नाम शामिल
Falling short of words @SrBachchan sir 🙏 pic.twitter.com/UpzkTcvRIg
— Chalasani Aswini Dutt (@AshwiniDuttCh) June 20, 2024
अश्विनी दत्त ने साझा किया भावुक संदेश
'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता अश्विनी दत्त ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा उनके पैर छूने को लेकर प्रतिक्रिया की दी है। उन्होंने इस दौरान सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने लिखा, "अमिताभ जी से बड़ा कुछ भी नहीं है। कल के कार्यक्रम के ऐसे लम्हें मेरे लिए काफी अप्रत्याशित और हैरान कर देने वाले हैं। मैं अमिताभ जी का इस कदम के लिए विनम्रतापूर्वक और उदारतापूर्वक सम्मान करता हूं।" अश्विनी दत्त द्वारा जारी किए गए नोट में उन्होंने अमिताभ की काफी तारीफ करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया है।
Sonakshi-Zaheer Wedding: होने वाले दामाद जहीर को शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया गले, दरार की अफवाहों को किया खारिज
View this post on Instagram
आज रिलीज होगा फिल्म का दूसरा ट्रेलर
सोशल मीडिया पर फैंस इन दो महान दिग्गजों के बीच एक दूसरे के लिए इतना सम्मान देखकर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म भारत में बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, पसुपति और राजेंद्र प्रसाद आदि कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में संतोष नारायणन ने संगीत दिया है। वहीं, फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले अश्विनी दत्त ने किया है। आज यानी 21 जून को फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
पहली मुलाकात में ही रुबीना पर दिल हार बैठे थे अभिनव