फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prabhas upcoming movie with Director Maruthi The Raja Saab First look poster Release

The Raja Saab: प्रभास की अगली फिल्म 'द राजा साब' का पोस्टर रिलीज, लुंगी लहराते नजर आए सुपरस्टार

Mon, 15 Jan 2024 08:16 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 15 Jan 2024 08:16 AM IST
सार

सलार के बाद प्रभास अब निर्देशक मारुति के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम 'राजा साब' है। फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Prabhas upcoming movie with Director Maruthi The Raja Saab First look poster Release
द राजा साब पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों फिल्म ' सलार पार्ट 1 सीजफायर ' में नजर आ रहे हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सलार के बाद प्रभास अब निर्देशक मारुति के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम 'द राजा साब' है। फिल्म 'द राजा साब' का पहला लुक आज जारी कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर में प्रभास लुंगी लहराते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


अतरंगी स्टाइल में नजर आ रहे प्रभास
प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' से उनकी पहली झलक सामने आई है। फर्स्ट लुक पोस्टर में सुपरस्टार अतरंगी स्टाइल में नजर आ रहे हैं। प्रभास ने आज सोमवार, 15 जनवरी को सुबह अपनी अपकमिंग फिल्म 'द राजा साब' का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। फिल्म के पोस्टर में उनका लुक देखकर पुरा साउथ वाला फील आ रहा है। इसमें वह काली रंग की शर्ट के साथ लुंगी पहने नजर आ रहे हैं, जो तेजी से वह हवा में लहरा रहे हैं। फिल्म का पहला लुक बेहद शानदार है। 
विज्ञापन

 

प्रभास ने साझा किया अपना फर्स्ट लुक
फिल्म का पोस्टर साझा कर प्रभास ने लिखा, 'इस त्योहारी सीजन में ये लीजिए 'द राजा साब' की पहली झलक। आप सभी को शुभकामनाएं।' जाने-माने निर्देशक मारुति इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और उन्होंने ही 'द राजा साब' की कहानी भी लिखी है। वहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता थमन एस प्रभास की इस फिल्म को संगीत देने वाले हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)


दर्शकों को पसंद आ रहा प्रभास का लुक
आज सुबह-सुबह फिल्म का पोस्टर आते ही प्रभास के फैंस के चेहरे पर खुशी छा गई है। फिल्म का पोस्टर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म का पोस्टर देखने के बाद दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। प्रभास के पोस्ट पर कमेंट कर फैंस उन्हें उनकी अपकमिंग फिल्म 'द राजा साब' के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।  

दर्शकों पर नहीं चला महेश बाबू की गुंटूर कारम का जादू, मेरी क्रिसमस-हनुमान का कैसा रहा हाल?




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed