{"_id":"677b9e555af4fb7e9d0bcd2e","slug":"preity-zinta-praised-war-2-actor-hrithik-roshan-fitness-actress-shares-photo-and-revealed-his-goals-for-the-ye-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: ऋतिक की फिटनेस की इस कदर मुरीद हुईं प्रीति जिंटा, कमेंट कर बोलीं-वाह, प्रशंसकों ने भी की तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hrithik Roshan: ऋतिक की फिटनेस की इस कदर मुरीद हुईं प्रीति जिंटा, कमेंट कर बोलीं-वाह, प्रशंसकों ने भी की तारीफ
Mon, 06 Jan 2025 02:41 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:41 PM IST
सार
ऋतिक रोशन ने हाल ही में, इंस्टा पर एक तस्वीर साझा की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस के साथ-साथ अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी अभिनेता के फिटनेस की तारीफ की है।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम @hrithikroshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन न केवल अपने अभिनय बल्कि अपने फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। फिल्म में भी अभिनेता के डांस मूव्स के बाद उनकी बॉडी की ही प्रशंसक ज्यादा तारीफ करते हैं। अब हाल ही में ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा की है, जिसमें वह 8 पैक एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। ऋतिक की इस फोटो को देखकर बॉलीवुड की ये अभिनेत्री भी उनके फिटनेस की मुरीद हो गईं और खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं।
ऋतिक रोशन ने साझा की तस्वीर
ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जिम से अपनी एक तस्वीर साझा की है। फोटो में अभिनेता ग्रे जॉगर्स और बिना शर्ट में नजर आ रहे हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक कैप और जिम के ग्लव्स पहने हैं। बता दें कि तस्वीर में अभिनेता बाइसेप्स फ्लेक्स करते नजर आए। हालांकि, जिस चीज ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था अभिनेता के 8 पैक एब्स।
विज्ञापन
अभिनेता की फिटनेस की मुरीद हुईं प्रीति जिंटा
अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, "मजबूत होने और मजबूत दिखने के बीच बहुत बड़ा अंतर है। इस साल मैं असली चीज करने जा रहा हूं।” अभिनेता की इस तस्वीर पर कमेंट करने से अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी खुद को नहीं रोक पाईं। अभिनेत्री ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह!'। वहीं, कई यूजर्स अभिनेता से उनकी आगामी फिल्म 'वॉर 2' और 'कृष 4' को लेकर अपडेट भी मांगने लगे।
सोशल मीडिया पर मिला ऐसा रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, 'क्या यह तैयारी 'वॉर 2' और 'कृष 4' के लिए है। प्लीज जल्दी से कोई अपडेट दें।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपको ग्रीक गॉड का सही टैग दिया गया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'ड्रीम फिजीक ऑफ एवरीवन।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

View this post on Instagram