सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prime Video Announce Second Season Of Dupahiya, Makers Share A Quirky Video

Prime Video New Show: प्राइम वीडियो ने की अपने इस शो के दूसरे पार्ट की घोषणा, गाना गाते नजर आए सभी कलाकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 28 Mar 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Prime Video Announce New Show: अगर आपको हल्के-फुल्के और कॉमेडी वाले शो पसंद हैं, तो प्राइम वीडियो आपके लिए एक और ऐसा ही शो लेकर आने वाला है। इस शो का पहला भाग भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। यही वजह है कि मेकर्स अब इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। जानिए कौनसा है ये शो।

Prime Video Announce Second Season Of Dupahiya, Makers Share A Quirky Video
दुपहिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin
विज्ञापन

विस्तार

‘पंचायत’ जैसी सीरीज ला चुका प्राइम वीडियो ऐसे शो लाता रहता है, जिनमें गांव से जुड़ी कहानी देखने को मिलती है। ऐसी कहानियों को दर्शक पसंद भी करते हैं। इस महीने की शुरूआत में प्राइम वीडियो एक ऐसी ही सीरीज लाया था ‘दुपहिया’, ग्रामीण परिवेश पर आधारित इस सीरीज में एक गांव में दहेज में देने के लिए पहली बार मोटरसाइकिल आने पर काफी खुशी मनाई जाती है। यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब सीरीज की रिलीज के एक महीने के अंदर ही मेकर्स ने सीरीज के दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी है।

प्राइम वीडियो ने किया एलान
प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ‘दुपहिया’ के कलाकार सीजन का टाइटल सॉन्ग ‘आवेला दुपहिया’ गाते दिख रहे हैं। जिसके बाद एक कलाकार कहता है कि आ तो चुका है दुपहिया अब काहे गा रहे हो। तब दूसरा किरदार कहता है कि फिर से आ रहा है। इस मजेदार वीडियो को साझा करते हुए प्राइम वीडियो ने अपने कैप्शन में लिखा, “कोई बतायेगा नहीं न, क्योंकि हमने दुपहिया सीजन 2 मंगवा लिया है।” हालांकि, सीजन 2 कब आएगा अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ये आएगा ये जरूर तय हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Trending Videos

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)




यह खबर भी पढ़ें: संजू बाबा के साथ हिट है सलमान की जोड़ी, इन फिल्मों में एकसाथ आए हैं नजर

 

7 मार्च को आई थी दुपहिया
दुपहिया का पहला सीजन 7 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था। पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। गांव का परिवेश लिए एक सीधी साधी कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी। दुपहिया एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जो हंसाने के साथ-साथ ही एक सटल संदेश भी देती है। इस सीरीज की कहानी एक गांव में दहेज देने के लिए पहली बार आई एक मोटरसाइकिल पर आधारित है।

यह खबर भी पढ़ें: Tanmay on Kunal Kamra: कुणाल कामरा विवाद पर पहली बार बोले तन्मय भट्ट, कहा- मुझे मिलते हैं मैसेज

सोनम नायर ने किया था सीरीज का निर्देशन
सोनम नायर द्वारा निर्देशित इस सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोरा, स्पर्ष श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed