BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' में पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार से उठा पर्दा, निर्देशक ने किया दिलचस्प खुलासा
निर्देशक अली अब्बास जफर 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ विलेन के लिए भी एक बड़ी भूमिका गढ़ना चाहते थे, जिस किरदार के लिए उन्होंने 'सलार' फेम पृथ्वीराज सुकुमारन को चुना। यह फिल्म ईद के मौके पर 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। धमाकेदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शक अभी से उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद इसके टाइटल ट्रैक को भी खूब पसंद किया जा रहा है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा इस फिल्म इस फिल्म में 'सलार' फेम पृथ्वीराज सुकुमारन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। वहीं, पृथ्वीराज के किरदार से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जो फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलयालम सुपरस्टार फिल्म में कबीर नाम के वैज्ञानिक की भूमिका में हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का गलत उपयोग करता है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर अक्षय और टाइगर के साथ-साथ विलेन के लिए भी एक बड़े स्तर की भूमिका गढ़ना चाहते थे, जो शरीर की ताकत से नहीं बल्कि अपने दिमाग की ताकत का प्रयोग करता है। अली को पृथ्वीराज इस भूमिका के लिए सही अभिनेता लगे। इसके बाद जब पृथ्वीराज ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्हें 'कबीर' की भूमिका महत्वपूर्ण लगी और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भरी।
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया की दुनिया में कार्तिक ने किया तृप्ति डिमरी का स्वागत, यूजर्स बोले- 'भाभी 3'?
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज के अलावा फिल्म में मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई, लंदन, अबू धाबी, स्कॉटलैंड और जॉर्डन में की गई है। हाल ही में एक साक्षात्कार में निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा, 'लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि बड़ी एक्शन फिल्में बनाने के लिए पागलपन जरूरी है? मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं होता, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि किसी असंभव चीज को हासिल करने के लिए कोशिश करते रहना चाहिए। ऐसा ही कुछ इस फिल्म में भी है, जिसमें दर्शकों को रियल एक्शन देखने को मिलेगा। यह एक्शन फैंस के लिए एक तोहफा है। गौरतलब है कि यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Sohail Khan: बचपन के दिनों को याद कर भावुक हुए सोहेल, बोले - सलमान बेहतरीन गेंदबाज थे, लेकिन खेल पीछे छूट गया