फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra confirms not attend Met Gala 2024 look forward seeing people creativity red carpet Zendaya too

Priyanka Chopra: मेट गाला 2024 में नहीं देख पाएंगे प्रियंका चोपड़ा के फैशन का जलवा, नहीं होंगी शामिल, बताई वजह

Sun, 21 Apr 2024 04:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 21 Apr 2024 04:27 PM IST
सार

2024 मेट गाला सोमवार यानी की 6 मई को न्यूयॉर्क शहर में द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होगा। लेकिन इस साल इस खास इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी प्रियंका चोपड़ा।

विज्ञापन
Priyanka Chopra confirms not attend Met Gala 2024 look forward seeing people creativity red carpet Zendaya too
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रिंयका चोपड़ा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी हर एक नई पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही नहीं बल्कि उनकी फिल्मों को देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी स्विट्जरलैंड की ट्रीप की कई तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं। वह लगातार अपनी वेकेशन की वीडियोज को सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। आज प्रियंका ने अपने काम के दम पर अपने आपको ग्लोबल स्टार बना लिया है। इस साल 6 मई को मेट गाला इवेंट होने वाला है। ऐसे में जब प्रियंका से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वह इस साल मेट गाला का हिस्सा बनेंगी, तो अभिनेत्री ने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


मेट गाला 2024
2024 मेट गाला कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की नई प्रदर्शनी 'स्लीपिंग ब्यूटीज- रीवाकिंग फैशन' का जश्न मनाया जाएगा। इस बार मेट गाला का ड्रेस कोड 'द गार्डन ऑफ टाइम' रखा गया है। लेकिन इस बार इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा नजर नहीं आएंगी। दरअसल, कुछ कारणों की वजह से प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।
विज्ञापन


प्रियंका इस साल मेट गाला में नहीं होंगी शामिल
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह इस साल मेट गाला का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं, जिस वजह से वह यह इवेंट अटेंड नहीं कर पाएंगी। लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस साल रेड कार्पेट पर जैंडाया का फैशन सेंस जरूर देखना पसंद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट गाला में किसे देखना चाहती हैं प्रियंका
इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा, ''मुझे तो यह भी नहीं पता है कि कौन इस साल मेट गाला में हिस्सा ले रहा है। लेकिन मैं बिल्कुल भी इस साल यह इवेंट नहीं अटेंड कर पाऊंगी, क्योंकि इस साल में फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हूं।'' इसके साथ ही प्रियंका ने कहा, ''मैं जरूर रेड कार्पेट के दौरान लोगों की क्रिएटिविटी को देखना पसंद करूंगी।'' हॉलीवुड अभिनेत्री जैंडाया ने फिल्म 'स्पाईडरमैन' में काम किया है। जैंडाया के लिए प्रियंका ने कहा, ''वह बहुत शानदार हैं और मैं उन्हें आगे (मेट गाला 2024) देखना चाहूंगी।


प्रियंका की आने वाली फिल्म
प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म का नाम 'द ब्लफ' है। इसमें वह एक्टर कार्ल अर्बन के साथ नजर आएंगी। बता दें कि 'द ब्लफ' की कहानी 19वीं सदी के कैरेबियाई फेज की कहानी है और एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्रियंका चोपड़ा समुद्री डाकू के रोल में दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed