फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka chopra daughter Malti Marie was seen tasting chocolate ice cream see the lovely picture

Priyanka-Malti: चॉकलेट आइसक्रीम का स्वाद लेते दिखीं प्रियंका की लाडो रानी मालती मैरी, देखें प्यारी तस्वीर

Mon, 08 Apr 2024 09:53 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 09:53 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मालती की एक नई तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में मालती आइसक्रीम का स्वाद लेते दिख रही है।

विज्ञापन
Priyanka chopra daughter Malti Marie was seen tasting chocolate ice cream see the lovely picture
प्रियंका और मालती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा आजकल अपने काम के अलावा अपनी बेटी मालती मैरी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वे अपनी लाड़ली पर खूब प्यार लुटाती हैं। मां-बेटी के इस प्यार भरे रिश्ते पर उनके प्रशंसक भी जान छिड़कते हैं। वे मालती की नई तस्वीर देखने के लिए बेताब रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा जब होली के मौके पर भारत की यात्रा पर आई थी, तब उन्होंने अपनी बिटिया की कई तस्वीरों को दर्शकों के साथ साझा किया था। अब उन्होंने अपनी बेटी की एक और नई तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन


मालती ने लिया आइसक्रीम का स्वाद
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मालती की एक नई तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में मालती आइसक्रीम को हाथ में लिए दिखाई दे रही है। चश्मा लगाकर अपनी आइसक्रीम का स्वाद ले रही है। मालती ने दूसरे हाथ में चम्मच पकड़ी हुई थी। ऐसा लगता है कि प्रियंका की बेटी को चॉकलेट आइसक्रीम काफी पसंद है। मालती को इसका पूरा आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


प्रियंका की आने वाली फिल्में
प्रियंका चोपड़ा की झोली में कई सारी फिल्म हैं। होली की छुट्टी मनाने के बाद वे शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। पिछले महीने ही उन्होंने अपनी एक नई हॉलीवुड फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म का नाम 'द ब्लफ' है। इसमें प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन के साथ काम करती नजर आएंगी। यह फिल्म एक महिला समुद्री डाकू की कहानी पर आधारित है। प्रियंका चोपड़ा ही इस फिल्म में समुद्री डाकू का किरदार निभाएंगी। इसका निर्माण एंथनी रूसो, एंजेला रूसो, जो रूसो और माइकल डिस्को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जी ले जरा' से होगी बॉलीवुड में वापसी
प्रियंका चोपड़ा के खाते में हॉलीवुड के और भी प्रोजेक्ट हैं। इनमें 'हेड ऑफ स्टेट' और 'सिटाडेल 2' शामिल हैं। वे हिंदी फिल्म 'जी ले जरा' में भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म से उनकी बॉलीवुड में वापसी होने जा रही है। दर्शकों के लिए उन्हें एक बार फिर से हिंदी फिल्म में अदाकारी करते हुए देखना सुखद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed