Priyanka Chopra: निक जोनस ‘इन्फ्लुएंजा ए’ का हुए शिकार, दर्द से कराह रहे गायक, शो किया रद्द
प्रियंका चोपड़ा के पति और गायक निक जोनस ‘इन्फ्लुएंजा ए’ से पीड़ित हैं। बीमारी की वजह से गायक ने मैक्सिको में होने वाले अपने शो को रद्द कर दिया है। शो रद्द करने के बाद उन्होंने प्रशंसकों से माफी मांगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इस समय ‘इन्फ्लुएंजा ए’ का शिकार हो गए हैं। शुक्रवार को निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों को बीमारी के बारे में जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह ‘इन्फुएंजा ए’ से पीड़ित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी बीमारी के चलते स्टेज पर प्रस्तुति नहीं दे पाएंगे।
प्रशंसकों से मांगी माफी
गायक निक जोनस ने अपने प्रशंसकों को निराश करने के लिए उनसे माफी मांगी। उन्होंने बताया कि जोनस भाइयों के शो की तारीख बदल दी गई है। जोनस भाई यानी ‘केविन जोनस’, ‘निक जोनस’ और ‘जो जोनस’ इस हफ्ते मैक्सिकों में प्रस्तुति देने वाले थे। निक ने कहा, ‘डॉक्टर के चेकअप के बाद भी मेरा स्वास्थ्य बेहतर नहीं हुआ है। मुझे जल्दी से ठीक होना है। मैं आप सबसे माफी मांगता हूं। मैं आप लोगों को निराश नहीं करना चाहता था। आप सब ने सहयोग के लिए बहुत कुछ किया है। शो के लिए आप लोग बहुत दूर-दूर से आए हैं। मैं बस इतना कहना चाहूंगा, मुझे बहुत बुरा लग रहा है। एक बार फिर आप सबसे माफी मांगता हूं।’
सोफिया हयात का इंस्टाग्राम हुआ डिलीट, एक शख्स कर रहा ब्लैकमेल
दर्द में हैं निक जोनस
प्रशंसकों के साथ अपना वीडियो साझा कर गायक निक जोनस ने अपनी स्थिति के बारे में बताया। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘दो दिनों पहले, मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा था। पिछले दो दिनों से हालत और खराब हुई है। कल मैं पूरे दिन बेड पर ही रहा। मुझे बुखार, बदन दर्द, गले में खराश और बहुत बुरी खांसी है।’
अब अगस्त में होगा शो
वीडियो साझा करते हुए निक ने एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने ने नोट में लिखा कि वह ‘इन्फ्लुएंजा ए’ से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से वह गाना नहीं गा सकते। उन्होंने लिखा कि वह मैक्सिको में होने वाले शो में हिस्सा नहीं ले सकते। निक ने माफी मांगते हुए बताया कि अब यह शो अगस्त में होगा।
बिग बॉस ओटीटी 3 को मिला पहला कंटेस्टेंट! इस नाम पर लगी मुहर