फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra pune bungalow put on rent will get lakhs of rupees every month

Priyanka Chopra: किराए पर उठा प्रियंका चोपड़ा का पुणे वाला बंगला, हर महीने मिलेंगे इतने लाख रूपये

Fri, 26 Apr 2024 04:28 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 26 Apr 2024 04:28 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पुणे में स्थित फैंसी बंगले को किराए पर दे दिया गया है। बंगले का मासिक किराया दो लाख रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra pune bungalow put on rent will get lakhs of rupees every month
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों, अपने लुक और स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिका की निवासी हो चुकी हैं, लेकिन उनके परिवार के पास भारत में भी संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में एक आलीशान घर और गोवा में एक हॉलिडे होम के अलावा, प्रियंका चोपड़ा का परिवार कथित तौर पर पुणे में एक बंगले का भी मालिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुणे के बंगले को अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने किराए पर दे दिया है।
विज्ञापन



दो लाख रुपये मासिक किराए पर उठा बंगला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोपड़ा परिवार की पुणे की संपत्ति को ‘द अर्बन नोमेड्स कम्युनिटी प्राइवेट लिमिटेड’ को किराए पर दे दिया गया है। इस संपत्ति का मासिक किराया करीब 2.06 लाख रुपये है। कहा जा रहा है कि बंगले के प्लॉट का आकार लगभग 3754 वर्ग फुट है। इसमें गार्डन, बेसमेंट क्षेत्र और एक पार्किंग स्थल भी है। ऐसा कहा जाता है कि यह संपत्ति पुणे के कोरेगांव पार्क में स्थित है। यह पुणे के सबसे पॉश इलाकों में से एक है।
विज्ञापन

Bhuvan Bam: दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो रहे हैं भुवन बाम, करियर को देंगे नई दिशा, अपार सफलताओं का भंडार है यह शहर
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रियंका का भारत दौरा
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आई थीं और उन्होंने अपने परिवार के साथ होली मनाई। बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस भी उनके साथ भारत आए थे। अभिनेत्री ने मन्नारा चोपड़ा, मधु चोपड़ा और कई अन्य लोगों के साथ त्योहार मनाया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन मन्नारा चोपड़ा के जन्मदिन समारोह में भी शिरकत की थी।


प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट
अभिनेत्री के आगामी कार्यों की बात करें तो उनके पास काफी काम हैं। फिलहाल वह ‘हेड ऑफ स्टेट’ की शूटिंग कर रही हैं। इसमें वह एड्रिस एल्बा, जॉन सीना और कई अन्य लोगों के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री ‘टाइगर’ को भी अपनी आवाज दी है। इसे लेकर वह काफी चर्चा में भी हैं।
Salman Khan Firing Case: पंजाब से गिरफ्तार दोनों शख्सों पर शिकंजा, 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed