Priyanka Chopra: शूटिंग में व्यस्त है प्रियंका, बेटी का ख्याल रख रही हैं नानी, बोलीं- एहसान उतार रही हैं मां
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'हैड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग के सिलसिले में फ्रांस में हैं। उनकी बेटी मालती मैरी जोनस की देखभाल कर रही हैं उनकी मां मधु। इस बारे में प्रियंका ने कहा कि उनकी मां ऐसा करके एहसान उतार रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका ने की लाइव चेट
प्रियंका चोपड़ा ने आज सुबह ही सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ लाइव सेशन किया था। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से कई बाते साझा की। फैंस के साथ हुई बातचीत में प्रियंका ने बताया, ''आज उनका पूरा दिन शूट पर ही गुजरेगा, हो सकता है कि उन्हें देर रात तक काम करना पड़े। आज बहुत सारे स्टंट्स करने हैं।'' प्रियंका ने बताया, ''मैं काम में काफी बीजी हूं, जिसकी वजह से मेरी मां मधु बेटी मालती मैरी का ध्यान रख रही हैं। हालांकि वह ऐसा करके उनका एहसान वापस कर रही हैं।''
विज्ञापन विज्ञापन
प्रियंका ने दिए फैंस के सवालों के जवाब
एक फैन ने जब प्रियंका की बेटी मालती मैरी के बारे में पूछा तो प्रियंका ने कहा, ''मालती घर पर अपनी नानी मधु के साथ है। जो कि बहुत अच्छा भी है। मेरी मां बताया करती थीं कि जब मैं (प्रियंका) छोटी थीं और मेरी मां काम पर जाया करती थीं तब मेरी दादी मेरा ख्याल रखती थीं।'' आगे प्रियंका ने कहा, ''एक तरह से देखा जाए तो मेरा मां मालती का ध्यान रखकर एहसान उतार रही हैं, जोकि बहुत प्यारा है।'' आगे प्रियंका ने बताया कि कल मालती बीच पर गई थी और उसने वहां पर खूब मस्ती की।
फिल्म 'हैड्स ऑफ स्टेट'
फिल्म 'हैड्स ऑफ स्टेट' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा इदरीस एल्बा और जॉन सीना नजर आएंगे। इदरीस एल्बा और जॉन सीना पहले भी 'द सुसाइड स्क्वाड' में एक साथ नजर आ कर चुके है। इस फिल्म को इल्या नैशुलर ने निर्देशित किया है। इसके अलावा हो सकता है कि फिल्म में पैडी कंसिडाइन, स्टीफन रूट, कार्ला गुगिनो, जैक क्वैड, सारा नाइल्स और रिचर्ड कोयल भी इस फिल्म का हिस्सा बनें। इस फिल्म की शूटिंग मई 2023 लंदन में शुरू हुई थी। लगातार फिल्म की शूटिंग जारी है। इसी फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फ्रांस में हैं। प्रियंका ने कहा, '' फिल्म की शूटिंग खत्म होने में अब सिर्फ सात दिन ही बचे हैं। इसके बाद दूसरी फिल्म करेंगी, जो कि और भी ज्यादा मजेदार होगी।''
अकमिंग प्रोजेक्ट
फिल्म 'हैड्स ऑफ स्टेट' के बाद प्रियंका चोपड़ा 'द बल्फ' के अलावा सिटाडेल के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी। प्रियंका भी बॉलीवुड फिल्मों को काफी मिस कर रही हैं। उनका कहना है कि वह एक अच्छे प्रोजोक्ट का इंतजार कर रही हैं और जैसे ही उन्हें अच्छी फिल्म मिलेगी वो जरूर हिंदी फिल्मों में वापसी करेंगी।
Ibrahim Ali Khan: इंस्टाग्राम पर इब्राहिम का पहला पोस्ट, फैंस हुए उत्साहित, लगातार बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स