फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra seen enjoying her life with Malti Marie and Nick Jonas in latest video shared on instagram

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया प्यार भरा फैमिली टाइम वीडियो, बार-बार देखने का करेगा मन!

Mon, 29 Apr 2024 10:04 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 10:04 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उनकी बेटी मालती मैरी और पति पति निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में तीन लोगों के इस परिवार को प्यार भरे पल बिताते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra seen enjoying her life with Malti Marie and Nick Jonas in latest video shared on instagram
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती करते हुए दिखाई देती हैं। वह समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए उन्होंने फिर एक बार ऐसा ही पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ आनंद लेती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


परिवार संग बिताए प्यार भरे पल
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उनकी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में तीन लोगों के इस परिवार को प्यार भरे पल बिताते हुए देखा जा सकता है। पिछले दिनों प्रियंका के परिवार ने किस तरह से अपने दिन गुजारे, उसकी एक छोटी सी झलक को आप इस वीडियो में देख पाएंगे।
विज्ञापन


Kalki 2898 AD: दीपिका को मिली 'कल्कि 2898 एडी' के प्रमोशन की जिम्मेदारी? प्रेग्नेंसी में कैसे करेंगी प्रचार?
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों के बीच घूमती दिखीं प्रियंका
वीडियो की शुरुआत निक से होती है, जो घर में ठंड से बचने के लिए आग जलाते हुए दिखते हैं। प्रियंका चोपड़ा वादियों में घूमने का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्हें अपनी बिटिया के साथ खेलते हुए और उसे आइसक्रीम खिलाते हुए भी देखा जा सकता है। मां-बेटी का यह रिश्ता प्रियंका के फैंस को काफी पंसद आ रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



'हेड्स ऑफ स्टेट्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं प्रियंका
प्रियंका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। कुछ ही दिन पहले उन्होंने फिल्म की लोकेशन से एक सेल्फी शेयर की थी। इससे पहले उन्होंने अपनी स्विट्जरलैंड में बिताई छुट्टियों की तस्वीरों को पोस्ट किया था।

QSQT Release Day: ‘कयामत से कयामत तक’ के लिए आमिर ने ऑटो पर चिपकाए पोस्टर, मंसूर से इस बात पर हो गया झगड़ा

इन फिल्मों में भी आएंगी नजर
फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' के अलावा प्रियंका चोपड़ा 'द ब्लफ' में भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स कर रहे हैं। वहीं, हिंदी सिनेमा की बात करें तो प्रियंका 'जी ले जरा' में अभिनय करती दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। फिल्म में प्रियंका के अलावा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

Saumya Tandon: ऑपरेशन के बाद सौम्या टंडन को मिली अस्पताल से छुट्टी, हाथ में ड्रिप लगी हुई साझा की थी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed