{"_id":"661a1d6f633d34070b004606","slug":"priyanka-chopra-shared-22-years-old-picture-of-film-thamizhan-know-her-connection-with-thalapathy-vijay-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka-Vijay: प्रियंका ने साझा कीं 22 साल पुरानी तस्वीर, विजय के साथ उनका यह कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka-Vijay: प्रियंका ने साझा कीं 22 साल पुरानी तस्वीर, विजय के साथ उनका यह कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप
Sat, 13 Apr 2024 11:22 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:22 AM IST
सार
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद खास तस्वीर को साझा किया हैं। इस तस्वीर में उनके साथ सुपरस्टार दलपति विजय नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'थमिजान' से की थी। यह फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई थी। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज के 22 साल पूरे होने पर खुशी जताई हैं।
विज्ञापन
ताजा की 22 साल पुरानी यादें
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद खास तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में उनके साथ सुपरस्टार दलपति विजय नजर आ रहे हैं। यह एकदम अनदेखी तस्वीर है। बता दें कि 'थमिजान' में विजय ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने अपनी 22 साल पुरानी यादों को ताजा किया। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और विजय के अलावा संगीतकार डी इम्मान और एक अन्य शख्स भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Sonu Sood: डिलीवरी बॉय ने ग्राहक के घर से चोरी किए जूते, चोर के बचाव में उतरे सोनू सूद, लोगों ने किया ट्रोल
विज्ञापन
'अंदाज' थी पहली हिंदी फिल्म
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके दो साल बाद उन्होंने 'थमिजान' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अगले ही साल उन्होंने फिल्म 'अंदाज' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और लारा दत्ता ने भी काम किया था।
Ram Charan: राम चरण के खाते में एक और सम्मान, चेन्नई का यह विश्वविद्यालय एक्टर को मानद उपाधि से करेगा सम्मानित
इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है देसी गर्ल
प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' की शूटिंग में व्यस्त में हैं। इसे फ्रांस में शूट किया जा रहा है। प्रियंका ने 'थमिजान' से जुड़ी तस्वीरों के अलावा अपनी पोस्ट में बेटी मालती मैरी की भी तस्वीरें साझा की हैं। मालती को खिलौने वाले कैमरे के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। अक्सर प्रियंका के सोशल मीडिया हैंडल पर मां-बेटी की मौज-मस्ती वाली तस्वीरें देखने को मिलती रहती है।
Shaitaan OTT Release Date: बांध लीजिए अपनी कुर्सी की पेटी, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली है 'शैतान'!