फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra shared experience of rejection in bollywood how she cornered from industry

Priyanka Chopra: प्रियंका ने साझा किया अस्वीकृति का दर्द, बोलीं- ‘पक्षपात के चलते फिल्मों से निकाला गया’

Sat, 27 Apr 2024 03:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 27 Apr 2024 03:25 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने अपने शुरुआती दौर में फिल्मों में मिली अस्वीकृति का दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें बॉलीवुड से किनारे कर दिया गया।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared experience of rejection in bollywood how she cornered from industry
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया। अभिनेत्री ने गायक निक जोनस से शादी की और अमेरिका की निवासी बन गईं। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। वहीं, अभिनेत्री अपने लुक और फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में, हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हैथवे ने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने की इच्छा जताई है। ऐनी ने खुद को प्रियंका का फैन बताया और कहा कि वह रात भर प्रियंका को गूगल पर सर्च करती हैं, लेकिन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा एक पुराना वाकया सामने आया है। खुद अभिनेत्री ने खुलासा किया कि किस तरह बॉलीवुड में लोग उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्मों से सिर्फ इसलिए निकाल दिया जाता था, क्योंकि किसी की गर्लफ्रेंड को कॉस्ट कर लिया गया था।
विज्ञापन



अस्वीकृति से निपटना आसान नहीं-प्रियंका
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा कि अस्वीकृति से निपटना आसान नहीं होता। खासकर जब आप फिल्म जैसे क्षेत्र में हों, जहां यह मायने रखता हो कितने लोग आपको देखने आते हैं, आपके प्रदर्शन के बारे में निर्देशक क्या सोचता है? और आपका कास्टिंग एजेंट क्या सोचता है? यह व्यक्ति पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

Indian 2: इस दिन धूम मचाएगा 'इंडियन 2' का पहला गाना, सेनापति के रूप में कमल हासन के किरदार का होगा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन



मुझे बहुत सारे रिजेक्शन मिले हैं
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘मुझे बॉलीवुड में बहुत सारी अस्वीकृतियां बहुत सारे कारणों से मिली हैं। चाहे मैं रोल के लिए फिट ना रही हूं, चाहे पक्षपात की वजह से, चाहे किसी की गर्लफ्रेंड को कास्ट कर लिया गया हो, ऐसे बहुत से कारण हैं। इसे स्वीकार कर लेना ठीक है। मैंने ऐसा ही किया।’


बॉलीवुड में कोई साथ काम नहीं करना चाहता था
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री ने एक पुराने साक्षात्कार में कहा था कि एक ऐसा समय था कि बॉलीवुड में कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता था। उन्होंने खुलासा किया था कि वह बहुत टूटा हुआ महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया था कि पिछले एक साल से वो अस्वीकृति का सामना कर रही हैं। वहीं, साल 2023 में उन्होंने एक और साक्षात्कार में खुलासा किया था कि उन्हें बॉलीवुड से किनारे कर दिया गया है।
तलाक के बाद अकेले जिंदगी काट रहीं ये हसीनाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed